सैफ अली खान : बड़े अवसर के शुभ संयोग

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
FILE

सैफ का जन्म 16 अगस्त को शुक्ल योग, श्रवण नक्षत्र में हुआ, जिसने उन्हें लोक-विख्यात बनाया। जन्म के समय सूर्य का कर्क राशि पर परिभ्रमण सैफ को उग्र स्वभाव का बनाता है। यह योग संघर्ष तो कराएगा, परंतु सफलता भी दिलाएगा।
सैफ की पत्रिका के अनुसार चंद्रमा प्रशंसकों की संख्या बढा़ता है।

मंगल जन्म के समय जिस राशि पर परिभ्रमण कर रहा था, उसके परिणामस्वरूप आज सैफ आर्थिक रूप से संपन्न है। गुरु उन्हें सामने वाले का स्वभाव देखकर व्यवहार करने की प्रेरणा देता है। शुक्र भी आर्थिक दृष्टि से संपन्न बनाता है। साथ ही मितभाषी स्वभाव का बनाता है।

FILE
शुक्र-शनि सैफ को तीव्र बुद्धि वाला बनाता है। राहु एवं केतु मानसिक एवं शारीरिक तकलीफ दे सकता है। अत: उन्हें राहु-केतु की शांति कराना चाहिए।

सैफ का जन्म चन्द्र की महादशा में हुआ है। जिसका भोग्यकाल 7 वर्ष 4 माह 5 दिन रहा। वर्तमान में गुरु की महादशा चल रहा है। इसकी अवधि 21.12.2002 से 21.12.2018 तक रहेगी। तत्पश्चात 3.7.2013 तक गुरु की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा रहेगी।

आगामी माह के भविष्य के अनुसार सितंबर 2012 अच्छा रहेगा। अक्टूबर, नवंबर 2012 मध्यम रहेगा। दिसंबर माह सैफ के स्वास्थ्य के लिए तकलीफदायक हो सकता है, अत: ध्यान दें।

जनवरी 2013 में उन्हें अच्छा एवं बड़ा मौका मिलेगा। फरवरी-मार्च 2013 सामान्य रहेगा। अप्रैल 2013 गुरु कमजोर रहेगा, मई-जून 2013 बहुत अच्छा रहेगा। जुलाई मिश्रित फल वाला रहेगा। अत: सैफ को नीलम धारण करना चाहिए।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

23 जून 2025 : आपका जन्मदिन

23 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन