Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम और ज्योतिष : जानिए कांग्रेस के सितारे, 10 खास बातें

Webdunia
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी की कुंडली क्या कहती है। आइए जानते हैं कांग्रेस के सितारे - 
 
1. कांग्रेस की कुंडली में शनि और केतु का गोचर सूर्य और शुक्र के ऊपर 10 वें घर से हो रहा है। 
 
2. गोचररत राहु 10 वें घर के स्वामी बृहस्पति के ऊपर से गुजर रहा है।
 
3. मतदान के ज्यादातर समय गोचररत बृहस्पति 9 वें घर से जन्म के बुध से होकर गुजरा है।
 
4.इस समय कांग्रेस बृहस्पति की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा से गुजर रही है।
 
5. बृहस्पति के दो प्रमुख घर पहला और 10 वां है, ऐसे में बृहस्पति का पारगमन किंचित कांग्रेस के पक्ष में होने की संभावना है। 
 
6. बृहस्पति कांग्रेस को कुछ राज्यों में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान देने वाला है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बृहस्पति के पारगमन से कांग्रेस को मदद मिलेगी और उसके पुनर्उद्धार की संभावना बढ़ेगी। लेकिन, बृहस्पति की वक्री गति से संकेत मिलता है कि कांग्रेस की वापसी उतनी मजबूत नहीं होगी, कि वह सत्ता में आ सके। 
 
7.हालांकि कुछ राज्यों में गठबंधन से कांग्रेस को फायदा हो सकता है। कांग्रेस बृहस्पति-शुक्र-बुध महादशा अवधि से गुजर रही है, जो अनुकूल नहीं है। 
 
8.8 वें घर (प्रतिकूलताओं का घर) का स्वामी शुक्र है, जो 10 वें घर में है। इसलिए हर सीट पर टक्कर काफी कठिन होगी और कांग्रेस नेतृत्व को अपने प्रतिद्वंद्वियों के भीतर और बाहर दोनों तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 
 
9. सूर्य पर शनि-केतु की युति कांग्रेस के लिए कठिन समय कहा जा सकता है। शनि और केतु के घनिष्ठ संयोजन में आश्चर्य का तत्व होगा, जो सबसे पुरानी पार्टी के लिए अप्रत्याशित परिणाम ला सकता है। 
 
10. सबसे महत्वपूर्ण बात : वोटिंग वाले दिन शुक्र सूर्य के साथ त्रिशंकु में दूसरे घर से गुजरा, जो पार्टी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। चुनाव की तारीख पर चंद्रमा के ट्रांजिट की अनुकूलता नहीं रही, चुनाव में कांग्रेस कोई बड़ा फायदा नहीं होने जा रहा है। रिजल्ट वाले दिन भी सितारे कांग्रेस को वैसा फेवर नहीं कर रहे हैं जैसा सत्ता में आने के लिए करना चाहिए।  
 
विशेष : कांग्रेस कुछ जगहों पर अपनी खोई हुई जमीन को वापस पा सकती है। वोट शेयर बढ़ेगा। कुछ राज्यों में पार्टी स्थिति मजबूत कर सकती है। लेकिन, कांग्रेस कोई बड़ी बढ़त नहीं बना पाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

अगला लेख