अनिल कपूर : सेहत का रखें ध्यान

जन्मदिन मुबारक

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
FILE

अनिल कपूर का जन्म 24.12.1959 गुरुवार को चैंबूर (महाराष्ट्र) में हुआ। अनिल के जन्म के समय सूर्य धनु राशि पर भ्रमण कर रहा था। इस स्थिति ने अनिल को त्वरित सोच वाला एवं पर्यटक स्वभाव का बनाया। उसी के प्रभाव से अनिल सीधे-सरल स्वभाव के हैं।

चंद्र की राशि ने अनिल में धर्मालु प्रवृत्ति को जन्म दिया। कुंडली में चंद्र की स्थिति ने अनिल को फिल्म जगत में स्थापित किया।पद-प्रतिष्ठा इत्यादि सब उन्हें चंद्र के कारण ही मिला। कुंडली में मंगल की स्थिति ने अनिल को संघर्ष दिया एवं मंगल के कारण ही अनिल को अग्नि से खतरा हो सकता है, अत: ध्यान रखें।

बुध के प्रभाव से अनिल को दूसरों की सेवा करने की प्रेरणा मिली है। अनिल की कुंडली में गुरु लग्नेश है। इसी के प्रभाव से अनिल हर जगह अपने गुणों के कारण सम्मान पाते हैं। गुरु ने अनिल को आर्थिक सुख प्रदान किया।

FILE
शुक्र से भी अनिल को लक्ष्मी का सुख प्राप्त हुआ है। शुक्र के कारण ही अनिल क्षमाशील स्वभाव के है। शुक्र गुरु की राशि में जन्म के समय रहने से अनिल को अच्छा पारिवारिक सुख मिला। राहु अनिल को परेशानी में डाल सकता है। अत: राहु की शांति से राहत मिलेगी।

अनिल का जन्म चंद्र की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 3 वर्ष 1 माह 18 दिन रहा। 12.02.2004 से शनि की महादशा चल रही है जो 19 वर्ष तक चलेगी अर्थात 12.02.2023 को समाप्त होगी।

शनि की महादशा में 03.02.2010 से शुक्र की अन्तर्दशा चल रही है, जो 03.02.2014 तक चलेगी। अत: अनिल को शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद कपड़े गिफ्ट करना चाहिए।

अनिल के लिए आगामी जनवरी 2013 अच्छा रहेगा। फरवरी-मार्च 2013 नए कार्य के योग है। परंतु अप्रैल 2013 स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ दे सकता है। मई-जून 2013 मध्यम रहेगा। जुलाई संतान के लिए सुखमय रहेगा। अगस्त-सितंबर भी अच्छा रहेगा। अक्टूबर में पुन: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नवंबर सामान्य बीतेगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन

22 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन