Biodata Maker

अभय देओल के सितारे

टैरो कार्ड दे रहे हैं सफलता के संकेत

मनीषा कौशिक
PR

अभय देओल का जन्म भारत के चंडीगढ़ में 15 मार्च सन्‌ 1976 को हुआ। फिल्मी पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले एक ऊर्जावान युवा और आकर्षक कलाकार हैं अभय देओल। अपने जन्मांक के कारण अभिनय जगत में एक अलग तरह की पहचान स्थापित किए हुए हैं। अभय ने अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए फिल्म जगत में कदम रखा।

जन्म तिथि 15 मार्च 1976 के अनुसार उनका जन्मांक 6 है जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है। जिससे वह सौंदर्य प्रेमी, भावुक, प्रभावशाली, संगीत, कला, साहित्य के गुणों से परिपूर्ण है। 15 मार्च का जन्म, दहाई अंक में है वह इन्हें आकर्षक व्यक्तित्व, मृदुभाषी, विनम्र भाव और अभिनय की कला देता है। सहानुभूति, दया भाव, और किसी भी कठिनाई में हिम्मत के साथ कार्य करने की विशाल क्षमता इन्हें इसी अंक के स्वामी ग्रह द्वारा प्राप्त होती है। जिससे वह किसी भी समस्या से प्रभावी ढंग से निपट सकते हैं। नंबर 6 के कारण ही इन्हें संयुक्त परिवार में अच्छे संस्कार व स्वभाव प्राप्त हुआ।

क्या कहते हैं टैरो कार्ड : टैरो कार्ड के अनुसार मार्च 2010 से मार्च 2011 तक अभय व्यवसाय, स्वास्थ्य वित्त, आदि क्षेत्रों में निम्नलिखित स्तर को प्राप्त करेंगे।

व्यावसायिक उन्नति :- टैरो कार्ड में व्यवसायिक उन्नति हेतु एस ऑफ स्वार्ड, थ्री ऑफ कप और दि एम्परर के कार्ड प्राप्त हुए हैं। इन कार्डों के मुताबिक अभय अपने अभिनय-करियर को सँवारने के लिए इस साल अधिक ध्यानपूर्वक सक्रिय रहेंगे। अक्टूबर 2010 तक उन्हें कार्य व व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

सफल अभिनय के पुरस्कार व सम्मान लिए उनका नाम प्रस्तावित हो सकता है। अभय को अभिनय की दुनिया में नई कामयाबी हासिल होगी। यह साल कई सफलता के सफर से भरा रहेगा।

उन्हें अभिनय कला को अधिक सँवारने हेतु ट्रेनिंग सेशन के अवसर मिल सकते हैं। वह अलग-अलग कई भूमिका में विभिन्न स्टाइल में दिखेंगे। इस प्रकार अभय के लिए यह साल उनके अगले जन्म माह मार्च 2011 तक व्यावसायिक उन्नति वाला रहेगा।

स्वास्थ्यः- स्वास्थ्य कार्ड रीडिंग में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड, पेज ऑफ वान्डस एण्ड सेवन ऑफ कप का टैरों कार्ड आया है। जिसमें क्वीन ऑफ स्वॉर्ड का पहला कार्ड अभय को सेहत के प्रति उपेक्षा से बचने का इशारा करता है। सेहत कुछ कमजोर व थकी रहने की आशंका है। किसी निकट व प्रेमी रिश्तों में सेहत की समस्याएँ हो सकती हैं।

IFM
अगस्त में मानसिक व शारीरिक व्यस्तताएँ व चिंताएँ बढ़ेंगी। अनिद्रा व बैचैनी की शिकायत हो सकती है। कार्य व विश्राम चक्र का अन्तर कायम रखना हितकर रहेगा। सेहत के प्रतिकूल प्रभाव से बचने हेतु योग आदि सेहत क्रियाओं को करना होगा। नवंबर 2010 से मार्च 2010 तक समय स्वास्थ्य के लिए फिट रहेगा। आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ेगा। मानसिक व शारीरिक तौर पर अपने कार्य व अभिनय को अच्छी तरह प्रदर्शित करेंगे। सेहत सुख व आनन्द में वृद्धि होगी।

पूँजीः- पूँजी कार्ड रीडिंग में एस ऑफ वन्डस, नाइन ऑफ कप और टैम्पेरेंस के कार्ड आए हैं - जिसमें पहला कार्ड एस ऑफ वॉन्डस उन्हें पूँजी निवेश व फिल्म आदि के निर्माण कार्यों में बहुत ही आर्थिक लाभ होगा। अभय को सलाह है कि वह जुलाई 2010 से नवंबर 2010 तक खास सावधानी बरतें व आत्मविश्वास के साथ चलें।

टैंम्पेरेंस और नाइन्स ऑफ कप के कार्ड दिसम्बर 2010 से ही अधिक अच्छी आर्थिक स्थिति के संकेत दे रहे है। उनकी बेहतर वित्तीय तरक्की और प्रसन्नता बढ़ेगी। इस वर्ष किसी वित्तीय व व्यावसायिक सौदे में अभय देओल को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

किसी संस्था के मध्य लाभकारी सौदों पर हस्ताक्षर होंगे। वित्तीय समृद्धि बढ़ेगी। अभय को सलाह है कि अनावश्यक व्यय व साझेदारी के विवादों से बचें। यह साल अभय के लिए कुल मिलकार आर्थिक प्रगति से भरा रहेगा। अभय के प्रगतिशील करियर के लिए शुभकामनाएँ।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु और बुध का नवपंचम राजयोग, किन राशियों को मिलेगा मिश्रित परिणाम

Budh gochar 2025: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को संभलकर रहना होगा

Mangal gochar 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 3 राशियों के लिए है अशुभ संकेत

Kartik Month 2025: क्यों खास है कार्तिक माह? जानिए महत्व और इस महीने में क्या करें और क्या करने से बचें

Kartik Month 2025: कार्तिक मास में कीजिए तुलसी के महाउपाय, मिलेंगे चमत्कारी परिणाम बदल जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का महत्व और पौराणिक कथा

Amla Navami: आंवला नवमी पर करें ये 7 विशेष उपाय, मिलेंगे अनगिनत फायदे

घर के मंदिर में कितनी होनी चाहिए मूर्तियों की ऊंचाई? पूजा घर के इन नियमों की जानकारी है बेहद ज़रूरी

Amla Navami: आंवला नवमी के संबंध में 9 रोचक तथ्‍य

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अक्टूबर, 2025)