अमृता राव : राहु कर सकता है परेशान

अमृता राव : जन्मदिन मुबारक

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
अभिनेत्री अमृता राव का जन्म 17 जून 1981 को कर्क लग्न व वृश्चिक राशि में हुआ। कर्क लग्न वाले जातक गौरवर्ण, सुंदर होते हैं, वहीं वृश्चिक राशि होने से उत्तम कदकाठी के होते हैं।

अमृता ने बॉलीवुड को अनेक सफलतम फिल्में दी हैं।

अमृता की कुंडली में कर्क लग्न का स्वामी नीच का है। वहीं नीच राशि का स्वामी मंगल, चन्द्र को देखने से चन्द्र का नीच भंग योग बन रहा है। मंगल (मनोरंजन का कारक) पंचम भाव को शुक्र की राशि में होकर सप्तम दृष्टि से देखने के कारण ही अमृता मनोरंजन की दुनिया में आई।

भाग्येश गुरु सप्तम दृष्टि से भाग्य को देख रहा है इसीलिए भाग्य भी साथ दे रहा है। गुरु का गोचरीय भ्रमण वर्तमान में मिथुन राशि पर से होने के कारण इस वर्ष कोई विशेष सफलता के योग नहीं है।

FILE
अगले वर्ष जरूर कुछ लाभ मिल सकता है।

वर्तमान में सूर्य में मंगल का अंतर चल रहा है, जो थोड़ा ही लाभकारी रहेगा। सप्तमेश व अष्टमेश शनि की पंचम भाव पर दृष्टि भी साल को यादगार नहीं बना रही है। मंगल जरूर आपके लिए सहायक रहा जिसने धन पर मित्र दृष्टि, पंचम पर स्वदृष्टि व अष्टम षष्ट भाव पर मित्र दृष्टि रखकर साहस के साथ मनोरंजन की दुनिया में अमृता को कायम रखा है।

लग्न में कर्क का राहु चिंता का कारक है। अमृता को फिल्मी सफर मनोरंजन की तरह लेना चाहिए। नहीं तो असफलता के कारण डिप्रेशन में आ सकती है।

कर्क का राहु, किसी भी भाव में हो मन को अशांत अवश्य करता है। अमृता को सवा आठ रत्ती का मोती चांदी के लॉकेट में बनवा कर गले में धारण करना शुभ रहेगा।

मनोरंजन के क्षेत्र में सफलता पाना है तो मूंगे के साथ पुखराज पहना शुभ व लाभकारी रहेगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

बाबा वेंगा के अनुसार 2025 के अगले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए साबित होंगे लकी! कहीं आपकी राशि तो नहीं इनमें?

क्या है कैलाश पर्वत या मानसरोवर झील में शिव जी के डमरू और ओम की आवाज का रहस्य?

सप्ताह भर की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या है खास? (जानें 12 राशियां)

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

गुरु पूर्णिमा पर क्यों करते हैं व्यास पूजा, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

चातुर्मास कब से कब तक रहेगा, इन 4 माह में 15 चीजें नहीं खाना चाहिए

Hindi Panchang Calendar July 2025: नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 07 से 13 जुलाई तक

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, पढ़ें 07 जुलाई का भविष्यफल

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें