आलिया भट्ट : मंगल ले जाएगा बुलंदी पर

हैप्पी बर्थ डे आलिया

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
PR

फिल्म निर्माता महेश भट्ट की पुत्री आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 में हुआ। जन्म के समय सूर्य मीन राशि में भ्रमण कर रहा था, जिसने उन्हें सुख प्रदान किए। कुंडली में सूर्य की स्थिति के कारण वर्तमान में आलिया का भाग्योदय हुआ।

मंगल कुंडली के पंचम भाव में विराजमान है। यही वजह है कि आलिया में अभिनय में अद्वितीय प्रतिभा प्रतीत हो रही है।

आलिया सोच-समझ कर कार्य करती रही तो मंगल उच्च स्थान पर पंहुचाएगा। बुध ने आलिया को शारीरिक सुन्दरता प्रदान की।

जन्म के समय गुरु स्वराशि पर भ्रमण कर रहा था एवं कुंडली में भाग्य स्थान पर होने से यही गुरु फिल्मी दुनिया में अच्छा स्थान देगा।

PR
शुक्र गुरु की राशि में होने से आलिया को सर्व-सुख प्राप्त हैं। कुंडली में शनि की स्थिति आर्थिक सुख तो देती है परंतु नेत्र संबंधी तकलीफ दे सकती है, अत: ध्यान देना चाहिए। राहु-केतु सामान्य फल दे रहे हैं।

आलिया का जन्म बुध की महादशा में हुआ है जिसका भोग्यकाल 1 वर्ष 5 माह 1 दिन रहा। 16.8.2001 से शुक्र की महादशा चल रही है जो 16.8.2021 तक चलेगी। वर्तमान में शुक्र की महादशा में 16.10.2011 गुरु की अंतर्दशा चल रही है जिसकी अवधि 16.6.2014 तक रहेगी। गुरु की अंतर्दशा 8.2.2013 से 18.07.2013 तक शुक्र की प्रत्यंतर-दशा चलेगी।

आलिया के लिए अप्रैल 2013 अच्छा रहेगा। मई-जून मध्यम फल वाला जा सकता है। जुलाई कुछ नए निर्माता के जुड़ने वाला भाग्य लेकर आएगा। अगस्त-सितंबर भी अच्छा रहेगा। अक्टूबर में किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। नवंबर-दिसंबर कष्ट उत्पन्न कर सकते हैं। जनवरी 2014 जीवन में नया मोड़ लेकर आएगी, फरवरी में नई ऊंचाई मिलेगी, मार्च 2014 सामान्य बीतेगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

राहु का कुंभ में गोचर, इन लक्षणों से जानिए कि क्या हो रहा है दुष्प्रभाव, बचने के उपाय

समय बहुत खराब आने वाला है, हनुमान चालीसा की ये 2 चौपाई बचाएगी

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

पाकिस्तान में यहां शिव जी के आंसू से बना था अमृत कुंड, जानिए कटासराज शिव मंदिर का अद्भुत इतिहास

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आपकी राशि के लिए आज का ताजा भविष्यफल, जानें कैसा बीतेगा 21 मई का दिन

21 मई 2025 : आपका जन्मदिन

21 मई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

क्या राहु और केतु के कारण फिर से लौटेगा महामारी का तांडव काल?

Guru Gochar 2025 : अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों के लिए शुरू हुआ सबसे खराब समय