rashifal-2026

इमरान खान : मिले-जुले रहेंगे अगले वर्ष

प्रेम संबंधों को मिलेगा नया मोड़

भारती पंडित
WD

' जाने तू या जाने ना' फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धमाकेदार एंट्री करने वाले और रातों रात युवाओं के चहेते बन जाने वाले इमरान खान का जन्म 13 जनवरी 83 को धनु लग्न व धनु राशि में हुआ। सूर्य कुंडली के अनुसार लग्न में चंद्र केतु की युति है जो इमरान को संकोची, एकांतप्रिय व कलाप्रेमी बनाती है।

धनु राशि का चंद्रमा इन्हें बुद्धिमान, आदर्शवादी बनाता है। संवेदनशील व भावुक तो ये है हीं। वाणी भाव पर बुध शुक्र का प्रभाव है अत: अच्छा, आकर्षक व मधुर बोलना इनका गुण है। यही विशेषता इनकी संवाद अदायगी में देखी जा सकती है।

WD
आय में उच्च का शनि है जो पंचम पर दृष्टि डाल रहा है, पंचम भाव कला से संबंधित है व पंचमेश मंगल तृतीय में है, जो स्वपरिश्रम से कला क्षेत्र में उन्नति का संकेत देता है। हालाँकि गुरु की व्यय में स्थिति विशेष शुभ नहीं है।

वर्तमान में इमरान पंचमेश की महादशा से गुजर रहे हैं। 2011 तक बुध का अंतर है, जो दशमेश होने से लाभ व पुरस्कार आदि के योग बना रहा है। शनि भी गोचर में कन्या में (दशम में) है जो योगकारक है।

अगले ढाई वर्षों तक इमरान को फिल्मों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए, वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, प्रेम संबंधों को भी नया मोड़ मिल सकता है।

कुल मिलाकर 2013 तक का समय इमरान के लिए मिले-जुले फल वाला है, यदि सोच-समझकर कार्य किया गया तो सफलता मिलेगी। गुरु का दान करना श्रेयस्कर होगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

'आकाशीय रिकॉर्ड' विद्या क्या है, जानिए कैसे करती है ये आपकी समस्याओं का समाधान?

Lohri Festival: लोहड़ी का पर्व कब है?

Year Ender 2025: वर्ष 2025 की 12 प्रमुख धार्मिक घटनाएं

Paus Amavasya 2025 पौष मास की अमावस्या का महत्व और व्रत के 5 फायदे

Guru Mmithun Gochar 2025: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

सभी देखें

नवीनतम

बुध गोचर: 3 राशियों के लिए किस्मत चमकाएगा ग्रहों का राजकुमार

Jagannath puri video: जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर पक्षियों का झुंड, हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना?

शनि ग्रह की शांति के लिए मंत्र एवं उपाय

Numerology Predictions December 2025: दिसंबर 2025 अंक ज्योतिष: किसका खुलेगा किस्मत का ताला! जानें करियर, धन और प्रेम का हाल (15 से 21 दिसंबर)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 दिसंबर, 2025)