ओमपुरी : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ओमपुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के शहर अम्बाला में कन्या लग्न मिथुन नवांश धनु राशि में हुआ। आपका फिल्मी सफर 1976 में आई फिल्म घासीराम कोतवाल से शुरू हुआ।

कन्या लग्न में जन्म होने से ओम पुरी स्वभाव से शर्मीले हैं। लग्न में उच्च का बुध पंचमहापुरुष योग में से एक भद्रयोग बना रहा है। वहीं शुक्र नीच का है लेकिन बुध के होने से नीच भंग भी हुआ।

लग्न में ही मनोरंजन का कारक शनिकेतु के साथ है और इसी वजह से आप विभिन्न भूमिकाओं में अपने अभिनय कौशल को दिखाते रहे। सूरत हीरो के योग्य न होते हुए भी ओमपुरी किसी हीरो से कम नहीं है।

FILE
शनि-केतु लग्नेश ही लग्न में होने से सूरत शक्ल से साधारण रहे, लेकिन अभिनय में सर्वश्रेष्ठ रहे। राशि स्वामी गुरु वक्री होकर षष्ट भाव में है जो एक घर पीछे का फल देता है।

गुरु ने बतौर हीरो चलने नहीं दिया। पराक्रम में मंगल स्वराशि का होने से आपको टक्कर देनेवाला कोई नहीं रहा। पराक्रम भी बढ़ाचढ़ा रहा।

अभी वर्तमान में षष्ट भाव व पंचम भाव का स्वामी शनि द्वितीय भाव से गोचर भ्रमण कर रहा है। वहां जन्म के समय सूर्य है इसलिए आपको स्वास्थ्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अत: सावधानी रखना होगी।

पुखराज शुभ मुहूर्त में धारण करें लाभ होगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

23 जून 2025 : आपका जन्मदिन

23 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन