काजल अग्रवाल : शुक्र देगा सफलता

काजल अग्रवाल : हैप्पी बर्थ डे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

प्रसिद्ध मॉडल व अभिनेत्री काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 को मिथुन-चन्द्र लग्न व राशि में हुआ। काजल की सर्वाधिक फिल्में दक्षिण में बनी। जन्म के समय चन्द्र की स्थिति मिथुन में थी। राशि स्वामी बुध के साथ पराक्रम भाव का स्वामी सूर्य, आय भाव व षष्ट भाव का स्वामी मंगल भी है।

इन चर्तुग्रही योग ने काजल को काफी सुंदर, छरहरा बनाया। सूर्य से तेज, मंगल से साहस व चन्द्र ने गौर वर्ण व बुध ने चतुर बनाया।

एक कलाकार के लिए पंचम भाव के स्वामी का सबसे बडा़ महत्व होता है, जो सफलतादायक भी होता है। आपके जन्म के समय शुक्र, मंगल की राशि मेष में होकर आय भाव एकादश में है। इस प्रकार कला के गुण मंगल ने भावेश भावाम के तहत ले रखे हैं।

पंचम भाव का स्वामी शुक्र पंचम भाव को सप्तम दृष्टि से देख रहा है, इस कारण भी पंचम भाव को बल मिल रहा है। काजल फिल्म जगत में आई व मॉडल के रूप में सफल है।

अष्टम व भाग्य का स्वामी वक्री होकर पंचम भाव में है जो बॉलीवुड के लिए कम सफलता का रहता है। शनि पश्चिम दिशा का स्वामी है, जो कला के कारक शुक्र की राशि तुला में है। गुरु वक्री होकर अष्टम भाव में नीच का है लेकिन वक्री ग्रह नीच का हो तो उसका फल उच्च के समान होता है। अतः काजल के लिए बुरा असर नहीं डालेगा।

राहु शुक्र के साथ है। शुक्र पंचमेश है। सफलता के मार्ग में कठिनाई अवश्य देगा लेकिन लग्नस्थ चतुर्थ ग्रही योग बाधा भी दूर करेगा। अभी गुरु की महादशा चल रही है व गुरु वर्तमान में पूरे वर्ष भर मिथुन लग्न से भ्रमण करने से लाभदायक ही रहेंगे। सफलता भी मिलेगी।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन

22 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: कैसे करें घर में प्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि