काजोल : बुध ने दिलाई प्रसिद्धि

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Kajol

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में शतभिषा नक्षत्र में हुआ। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले सबका मन जीत लेते है एवं स्वाभिमानी होते है, यह गुण काजोल में है।

जन्म के समय सूर्य की स्थिति ने काजोल को ‍‍फिल्मी दुनिया में प्रसिद्धि दिलाई। कुंडली में चन्द्र की स्थिति अष्टम भाव में होने से स्वास्थ्य की तकलीफ दे सकती है।


FILE


कुंडली में मंगल की स्थिति मध्यम फल देती है। बुध काजोल को अपने पराक्रम से प्रसिद्धि एवं धन अर्जित करने वाला भाग्य देता है। गुरु शनि की राशि में होने आर्थिक सुख देता है।

कुंडली में शुक्र की स्थिति से भी काजोल को आर्थिक, भौतिक सुख मिला। परन्तु शुक्र स्वजनों से बैरी बना सकता है एवं कीर्ति का ह्रास कर सकता है, अत: शुक्र की शांति कराए।


FILE


शनि मध्यम फल दे रहा है। राहु-केतु पारिवारिक सुख देते है। परंतु यह काजोल को पेट से संबंधी तकलीफ दे सकते है।

काजोल का जन्म राहु की महादशा में हुआ जिसका भोग्यकाल 4 वर्ष 12 माह 23 दिन रहा। 28.08.2005 से शनि की महादशा चल रही है, जो 19 वर्षों तक चलेगी अर्थात् 28.08.2024 को समाप्त होगी। शनि की महादशा में 19.06.2012 से शुक्र की अन्तर्दशा प्रारंभ हुई है जो 19.08.2015 तक चलेगी।

काजोल का अगस्त माह अच्छा जाएगा। सितम्बर-अक्टूम्बर में कुछ नए कार्य हो सकते हैं। नवम्बर में यात्रा से खतरा हो सकता है। दिसंबर ठीक रहेगा। जनवरी 2014 जीवन का याददाश्त वाला माह हो सकता है। फरवरी-मार्च मध्यम रहेंगे। अप्रैल में शारीरिक तकलीफ हो सकती है। मई-जून ठीक-ठीक रहेगा। जुलाई बहुत अच्छा जाएगा। काजोल ने वर्तमान में हीरा धारण करना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

बाबा वेंगा ने क्यों की थी भारत पर टिड्डियों के हमले की भविष्यवाणी?

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

21 जून को साल के सबसे लंबे दिन पर करें ये 8 विशेष उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 21 जून, आज के दिन इन 5 राशियों के चमकेंगे सेहत के सितारे, पढ़ें अपनी राशि

21 जून 2025 : आपका जन्मदिन

21 जून 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

Aaj Ka Rashifal: 20 जून, आज इन 4 राशियों के सपने होंगे पूरे, पढ़ें बाकी राशियों का भविष्य क्या कहता है?