परेश रावल : द बेस्ट कॉमेडियन

शनि का गोचरीय भ्रमण उत्तम रहेगा

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
PR

परेश रावल कोई अनजाना नाम नहीं है। फिल्म जगत में इनकी अपनी ‍विशिष्ट पहचान है। परेश हर फन में माहिर हैं, विलेन का रोल हो या हास्य, या फिर चरित्र अभिनेता सभी रोल में आपका अभिनय भी लाजवाब है। आज के दौर में परेश रावल का भी कोई मुकाबला नहीं। इन्हें कोई भी रोल दे दीजिए, हर रोल में फिट ही रहते हैं।

आपका जन्म 30.5.1953 को वृश्चिक के चन्द्र लग्न में हुआ। किसी भी कलाकार के लिए शुक्र का शुभ होना आवश्यक होता है। आपकी पत्रिका में शुक्र की स्थिति मेष राशि में है। वहीं जिस भाव में शुक्र बैठा है उस भाव का भावाधिपति मंगल शुक्र की राशि वृषभ में सूर्य, बुध, गुरु के साथ है।

सूर्य ऊर्जा का कारक है तो बुध ज्ञान, वाणी का तो गुरु विवेक, अलगाव का कारक है। सो यह सब गुण आपमें विराजमान है, तभी आप हर किस्म के रोल में फिट हो जाते है। आपकी हास्य व सशक्त अभिनय वाली भूमिका में फिल्म हेराफेरी में बाबू भाई का रोल बखूबी निभाया और इस फिल्म से आपको 2001 में स्टार स्क्रीन और फिल्म फेयर का 'बेस्ट कॉमेडियन' अवार्ड मिला।

PR
वैसे देखा जाए तो बेस्ट विलेन के लिए फिल्म फेयर अवार्ड 'सर' से मिला जो सन् 1993 में परदे पर आई थी। वैसे आपको कॉमेडियन के अवार्ड तो मिलते ही रहते हैं। आपकी जोड़ी अक्षय कुमार एवं सुनील शेट्‍टी के साथ हेराफेरी में ऐसी जमी कि 'फिर हेराफेरी' फिल्म बनी और 'हेराफेरी 3' के नाम से एक फिल्म अंडर प्रोजेक्ट है। यानी दर्शकों को एक बार फिर बेस्ट कॉमेडी फिल्म से रूबरू होना पडे़गा।

गोचर ग्रहों के आधार पर भविष्य देखा जाए तो परेश के इस वर्ष के सितारों के अनुसार यह वर्ष मुख्य प्रभावशाली होगा। ग्रह शनि कन्या में होकर चन्द्र राशि लग्न से एकादश भाव से भ्रमण कर रहा है। जन्म लग्न में भी वही होने से यह वर्ष आपको कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों से रूबरू कराएगा।

उच्च के शनि तक सितारे बुलंद रहेंगे। अभी वर्तमान में गुरु का गोचरीय भ्रमण मीन से चल रहा है, जो चन्द्र लग्न से पंचम मनोरंजन भाव से भ्रमण करने से आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आगामी समय मेष का होने पर भी लाभ देता रहेगा। आपकी पत्रिका में गजकेसरी योग भी है। वहीं गुरु-मंगल का समसप्तक योग भी उत्तम है। सूर्य-बुध की युति भी बुधादित्य योग बना रही है। कुल मिलाकर बेहतरीन समय आ रहा है परेश का।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

29 मार्च को मीन राशि में शनि और सूर्य की युति, इसी दिन सूर्य पर ग्रहण लगेगा, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

क्यों करवाया जाता है घर में गरुड़ पुराण का पाठ?

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

ये हैं होली के 5 सबसे नेगेटिव कलर्स, जानें क्यों है अशुभ

Gangaur: 2025 में कब है गणगौर पर्व?

सभी देखें

नवीनतम

रंग पंचमी पर आजमा लें ये 5 अचूक उपाय, पूरा साल रहेगा खुशियों भरा

पापमोचनी एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व?

Aaj Ka Rashifal : इन 3 राशियों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़ें 15 मार्च का दैनिक राशिफल

15 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

15 मार्च 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त