परेश रावल : लोकसभा में जाना तय है

परेश रावल के चुनावी सितारे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
IFM


फिल्म अभिनेता परेश रावल का जन्म 29 मई 1953 को कर्क लग्न व वृश्चिक राशि में हुआ। कर्क लग्न वाले जातक मिली-जुली कद-काठी के होते हैं व उनमें भावनात्मक गुणों का समावेश अधिक रहता है।

परेश के द्वारा अभिनीत कई यादगार फिल्में आईं जिसमें खलनायक, चरित्र अभिनेता के साथ-साथ हास्य-अभिनेता के रूप में भी काम किया। परेश के खाते में कई अवॉर्ड भी शामिल हैं। कलाकार के रूप में परेश को लग्नेश चन्द्र के साथ पंचम के दृष्टि संबंध ने ‍विख्यात बनाया।


पंचम भाव के स्वामी गुरु के साथ सूर्य व बुध है। पंचम भाव पर सप्तम की पूर्ण दृष्टि पड़ने से ही इतने प्रसिद्ध कलाकार बने। कला का संयोग शुक्र से होता है, परेश के जन्म के समय पंचम का स्वामी मेष राशि में है वहीं मंगल शुक्र की राशि वृषभ में है और यही राशि परिवर्तन राजयोग आपके लिए सफलतादायक रहा।

परेश को पहली बार भाजपा ने अहमदाबाद से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया। राजनीति का भाव दशम भाव होता है। दशम भाव का स्वामी मंगल वृषभ राशि का होकर एकादश (लाभ भाव) में है, वहीं एकादश (लाभ भाव) का स्वामी शुक्र दशम भाव में है।

इस प्रकार देखा जाए तो राशि परिवर्तन राजयोग बना। यह राजयोग ही लोकसभा में पहुंचने में सहायक होगा।


Show comments

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?