प्रियंका चोपड़ा : सावधानी रखना होगी

हैप्पी बर्थ डे प्रियंका

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
WD

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में तुला लग्न वृषभ राशि में हुआ। प्रियंका की अनेक हिट फिल्में आईं, लेकिन कैटरीना जैसा जलवा नहीं दिखा पाई।

प्रियंका की पत्रिका में जन्म के समय कला का कारक ग्रह शुक्र भाग्य भाव नवम में मिथुन राशि का होकर स्वराशिस्थ बुध के साथ उच्च के राहु का संयोग भी बना रहा है।

पंचम (मनोरंजन भाव) का भावाधिपति शनि, सुख भाव का भी स्वामी है वह द्वादश भाव में मारकेश (मंगल) होकर बैठा है और इसी कारण उच्चतम सफलता नहीं मिल पाई। फिर भी प्रियंका का कला जगत से संबंध बरकरार है और रहेगा।

WD
वर्तमान में जन्मदिन के समय कला का कारक शुक्र स्वराशि वृषभ का होकर केतु व गुरु के साथ है। ध्यान रहें कि केतु जिस ग्रह के साथ रहता है उसको दोगुना बल प्रदान करता है। रही बात सफलता के बारे में तो अभी शनि-मंगल की युति कन्या राशि पर चल रही है व जन्म के समय भी प्रियंका की पत्रिका में शनि-मंगल साथ-साथ होकर कन्या राशि पर ही विराजमान है। अतः इस समय सितारे सावधानी रखने का ईशारा करते हैं।

अक्सर देखने में आया है कि शनि-मंगल का योग विस्फोटक योग कहलाता है। यह जिसके भी जन्म के समय आता है, स्थान भेद से अवश्य ही हानिकारक सिद्ध होता है। यह योग हमेशा ही अशुभ होता है। अगर समय रहते इसका निवारण कर लिया जाए तो केतु के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।

प्रियंका को चाहिए कि रवि-पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी-तांबा के तीन तार की गूंथी हुई अनामिका के नाप की अंगूठी सुबह 9 से 11 के मध्य बनवा कर पहनें, लाभ अवश्य होगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

September 2025 Weekly Horoscope: इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

Shradh paksh 2025: श्राद्ध के 15 दिनों में करें ये काम, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Pitru Paksha 2025: में श्राद्ध पक्ष कब से शुरू होगा कब तक रहेगा?

Pitru Paksha 2025: 7 सितंबर से होगा श्राद्ध पक्ष प्रारंभ, जानें शास्त्रों के नियम और खास बातें

Shradh 2025: क्या लड़कियां कर सकती हैं पितरों का तर्पण? जानिए शास्त्रों में क्या लिखा है

सभी देखें

नवीनतम

10 September Birthday: आपको 10 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 सितंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Mangal Gochar 2025 : मंगल का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा धन लाभ

Shradh Paksha 2025: सर्वपितृ आमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का योग, जानिए कब करें श्राद्ध कर्म

Rahu Gochar 2025: 10 साल बाद राहु का खुद के नक्षत्र में होगा प्रवेश, 3 राशियों के लिए अति शुभ