प्रियंका चोपडा़ : विवाह में बाधा, करियर भी आधा

क्या कहते हैं प्रियंका चोपड़ा के सितारे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Priyanka Birthday

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और मिस इंडिया रह चुकी प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को वृषभ राशि में हुआ। चन्द्र अपने ही नक्षत्र रोहिणी में होने से उत्तम कदकाठी के साथ वह सुंदर हैं। वृषभ राशि होने से आप में कला के सभी गुण मौजूद हैं।

राशि स्वामी शुक्र आपके जन्म के समय मिथुन राशि का होकर द्वितीय भाव वाणी में राहु व बुध के साथ है। शुक्र का मिथुन में होना व राहु के साथ युति बनाना प्रियंका के लिए ठीक नहीं है। चन्द्र लग्न से पराक्रम भाव में सूर्य साहसी बनाता है।

मनोरंजन भाव पंचम का स्वामी बुध, शुक्र के साथ है। प्रियंका ने कई फिल्में बतौर सहनायिका भी की।

FILE
प्रियंका की पत्रिका में जन्म के समय चन्द्र लग्न से पंचम भाव में शनि-मंगल की युति होने से लंबे समय तक उनका फिल्मों में बने रहना कुछ कठिन है। यादगार अभिनेत्रियों की कतार में आना भी असंभव ही है।

चन्द्र लग्न से मंगल सप्तमेश होता है वहीं शनि भाग्य व कर्म का स्वामी भी है। इन सब दृष्टि से देखा जाए तो दांपत्य जीवन में बाधा का सामना करना पडे़गा। वैसे देखा जाए तो अभिनेत्रियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

कहीं ना कहीं शनि-मंगल का योग विवाह में बाधा डालेगा ही। इससे बचाव के उपाय अवश्य करना चाहिए। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों की कुंडलियों में शनि-मंगल की युति या दृष्टि संबंध उनके जीवन में किस तरह बाधा का कारण बना, ‍इसका विश्लेषण किया जा चुका है।

वर्तमान में गुरु का गोचर भ्रमण मिथुन राशि से द्वितीय भाव से हो रहा है। यह गोचर आयु भाव पर स्वदृष्टि का रहने से स्वास्थ्य व आयु के मामलों में ठीक रहेगा।

फिल्मी करियर में देखा जाए तो यह वर्ष कुछ-कुछ ठीक कहा जा सकता है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

बाबा वेंगा ने क्यों की थी भारत पर टिड्डियों के हमले की भविष्यवाणी?

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

21 जून को साल के सबसे लंबे दिन पर करें ये 8 विशेष उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 21 जून, आज के दिन इन 5 राशियों के चमकेंगे सेहत के सितारे, पढ़ें अपनी राशि

21 जून 2025 : आपका जन्मदिन

21 जून 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

Aaj Ka Rashifal: 20 जून, आज इन 4 राशियों के सपने होंगे पूरे, पढ़ें बाकी राशियों का भविष्य क्या कहता है?