मंगल ने बनाया साइना नेहवाल को सफल

भारत की ओलिंपिक स्टार साइना नेहवाल के सितारे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

सुप्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़‍ी साइना नेहवाल का जन्म हिसार (हरियाणा) में वृश्चिक लग्न में हुआ। भारत की बेटियों में गजब की शक्ति है, साइना नेहवाल ने भारत की शान बनकर ये साबित कर दिखाया।

खेल के लिए साहस-ऊर्जा के कारक मंगल को पत्रिका में जन्म के समय उच्च या स्वराशि मेष व वृश्चिक के साथ मित्र राशियों में होना चाहिए।

साइना की कुंडली के अनुसार उनके जन्म के समय मंगल उच्च का होकर राशि लग्न से तृतीय (पराक्रम) भाव में मित्र के शुक्र व राहु के साथ है और यही एक कारण है कि अक्सर हाथों में श्रेष्ठ सफलता आते-आते खिसक जाती है।

FILE
पत्रिका के अनुसार स्वविवेक का स्वामी गुरु मिथुन राशि में होकर अष्टम में है। वहीं बुध नीच का है। गुरु का बुध की राशि मिथुन में होने से नीच भंग भी होता है। इसी वजह से अति उत्साह में उच्चतम शिखर पर पहुंच कर भी नहीं पहुंच पाती।

गोचर में वृषभ का गुरु चल रहा है, जो आपकी राशि व लग्नानुसार सप्तम भाव से भ्रमण कर लग्न में चंद्र पर दृष्टि डाल कर गजकेसरी नामक राजयोग बना रहा है।

अत: साइना खेलते समय ध्यान को केन्द्रित कर लक्ष्य पर टिके रहकर अपने दमखम पर सामने वाले को परास्त कर सकती हैं। सावधानी और संयम आपको उम्मीद पर खरा उतार सकते हैं।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

23 जून 2025 : आपका जन्मदिन

23 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन