वरुण को मिलेगा फायदा: ग्रहों के संकेत

वक्री ग्रहों का फल मिल सकता है

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
ND
गाँधी परिवार के पुत्र स्वर्गीय संजय गाँधी व एवं भाजपा की सांसद श्रीमती मेनका गांधी के एकमात्र पुत्र वरुण गाँधी हाल ही में भड़काऊ भाषण से जेल-यात्रा में है। वे भाजपा के सांसद एवं पीलीभीत से प्रत्याशी हैं। कट्टर हिन्दूवादी बनने के चक्कर में फँसे वरुण के हौंसले अब भ‍ी बुलंद हैं।

चुनाव आयोग के कहने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वरुण को जेल का रास्ता दिखाया। अब भाजपा भी इसी राह पर चलकर लोकसभा तक का सफर तय करना चाहती है। क्या भाजपा को इसका फायदा मिलेगा? क्या वरुण आगे चलकर ‍विवादास्पद नेता बनेंगे। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वरुण भाजपा के प्रवीण तोगड़िया न बनें। क्या दिग्विजय सिंह की बात सही साबित होगी।

आइए जानें, क्या कहते है वरूण के सितारे। आपके जन्म समय में वाणी (द्वितीय) भाव में अष्टमेश सूर्य व भाग्येश षष्टेश बुध के साथ केतु विराजित है। इस स्थिति का होना वाणी को अनियंत्रित करता है। वैसे वाणी भाव में केतु का होना ही प्रभावशील भी होता है। ऐसे जातक की वाणी में दम होता है,तभी तो पहले भाजपा वरुण से दूरी बना रही थी लेकिन अब वरुण के साथ है। वह भी हिन्दूत्व कार्ड खेलने की सोच रही है।

वरूण की पत्रिका में दशमेश शुक्र भी केतु के नक्षत्र अश्विन में होकर चतुर्थ भाव में है। जो जनता के बीच हिन्दुवादी लोगों में अपना प्रभाव बनाएगा व भाजपा इसका भरपूर लाभ लेगी। वैसे आपकी पत्रिका में विपरीत राजयोग भी विराजमान है।

विपरित राजयोग वाला जातक भी अपनी हैसियत के मुताबिक ऊँचा उठता है। आपकी पत्रिका में सूर्य, बुध, गुरु व शनि वक्री है। वक्री ग्रहों का फल तेजी से मिलता है बशर्ते उसको भुनाने वाला हो। भाजपा ने यदि इसे मुद्दा बनाए रखा तो दिग्विजय सिंह की बात सच भी हो सकती है। वैसे वर्तमान ग्रहों की स्थिति को देखा जाए तो वरुण को फायदा मिल सकता है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?

इक्ष्वाकु वंश के कुल देवता भगवान जगन्नाथ के धाम को क्यों माना जाता है चार धामों में सबसे खास?

सभी देखें

नवीनतम

27 जून 2025 : आपका जन्मदिन

27 जून 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

श्रावण के साथ ही शुरू होगी कावड़ यात्रा, जानें क्या करें और क्या न करें

गुप्त नवरात्रि में कौन से मंत्र पढ़ने चाहिए?

26 जून से प्रारंभ होगी गुप्त नवरात्रि, जानें घट स्थापना के मुहूर्त, कैसे करें देवी आराधना और लग्नानुसार फल