श्रेया सरन : हैप्पी बर्थ डे...

शनि देता है श्रेया को सुख

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
जन्म 11 सितंबर 1982, उत्तराखंड
WD

श्रेया सरन के जन्म के समय जो नक्षत्र चल रहा था, उसने श्रेया को चतुर एवं चंचल बनाया। कुंडली में सूर्य की स्थिति श्रेया को दीर्घ-सूत्री बनाती है, चन्द्र सुन्दर-रूपवान एवं आर्थिक संपन्न बनाता है।

श्रेया के जन्म के समय मंगल कन्या राशि पर विराजमान था, जो श्रेया को अपने कार्य के प्रति कृतज्ञ बनाता है एवं सम्मान दिलाता है। कुंडली में बुध की स्थिति श्रेया को पराक्रमी बनाती है, साथ ही साथ कोमल शरीर वाला बनाता है। जन्म के समय गुरु तुला राशि पर परिभ्रमण कर रहा था, जिसने श्रेया को आर्थिक सुखी बनाया है।

गुरु की कुंडली में स्थिति के कारण श्रेया बुरे के साथ बुरा एवं अच्छे के साथ अच्छा व्यवहार करती है। शुक्र के प्रभाव के कारण श्रेया को मोहक शरीर प्राप्त हुआ। शुक्र ने जीवन सुखी बनाया। शनि भी श्रेया को सुख देता है, राहु-केतु की स्थिति श्रेया को दुखी कर सकती है, अत: राहु-केतु की शांति करना चाहिए।

WD
श्रेया का जन्म मंगल की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 4 वर्ष 4 माह रहा। वर्तमान में गुरु की महादशा चल रही है, जोकि 22.01.2005 से प्रारंभ हुई है एवं 22.01.2021 तक चलेगी। गुरु की महादशा में 28.12.2011 से केतु की अन्तर्दशा चल रही है, जो 04.12.2012 तक चलेगी।

उसके बाद शुक्र की अन्तर्दशा रहेगी। गुरु की महादशा में केतु की अन्तर्दशा एवं केतु की अन्तर्दशा में 23.08.2012 से शनि की प्रत्यंतर दशा चल रही है, जो 16.10.2012 तक रहेगी।

श्रेया का अक्टूबर 2012 ठीक रहेगा, नवंबर-दिसंबर मध्यम रहेगा। जनवरी 2013 सफलता वाला रहेगा, फरवरी-मार्च 2013 सामान्य रहेगा। अप्रैल एवं मई माह करियर में नए ऑफर वाले रहेंगे। जून-जुलाई फिर सफलता दिलाएंगे। अगस्त 2013 मिश्रित फल वाला रहेगा।

श्रेया ने लाल रंग को अधिक पहनना चाहिए, शुभ है। श्रेया को गोमेद नग धारण करना चाहिए। इसके साथ ही मंगल की शांति करना चाहिए, जिससे आगे अच्छी सफलता मिलेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

23 जून 2025 : आपका जन्मदिन

23 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन