सुशील कुमार : मिल सकता है गोल्ड मैडल

ओलिंपिक स्टार सुशील कुमार

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

प्रसिद्ध कुश्तीबाज एव ं जांबाज सुशील कुमार का जन्म 26 मई 1982 को वृश्चिक लग्न में हुआ। वृश्चिक राशि में जन्मे व्यक्ति स्पष्टवक्ता व साफ-सुथरी छवि के होते हैं। कुश्ती के लिए तेज दिमाग व ताकत का होना अनिवार्य होता है।

सुशील कुमार की राशि मंगल प्रधान है, वहीं गुरु भी विराजमान है। सुशील कुमार की पत्रिका में गजकेसरी योग के साथ-साथ मंगल की दृष्टि भी पूर्ण चंद्र व गुरु पर पड़ रही है। इस प्रकार अखंड लक्ष्मी योग भी बन रहा है।

मंगल तृतीय भाव को लग्न से देख रहा है, जो उन्हें शक्ति प्रदान कर रहा है। गुरु का संयोग भी मिलने से आपमें सूझबूझ भी उत्तम है और कुश्ती के खेल में इन दोनों का होना शुभ सूचक है।

FILE
मंगल के साथ सूर्य का होना भी उत्तम साहस का प्रतीक है, यह गुरु व सुशील कुमार की राशि वृश्चिक को भी देख रहा है। षष्ट यानी शत्रु भाव का स्वामी शनि भी उच्च का होकर धन, कुटुंब व वाणी भाव में विराजमान है। भूमि-भवन के भाव चतुर्थ में उच्च का केतु विराजमान है।

मंगल की गुरु पर दृष्टि व मंगल का चतुर्थ भाव को मित्र दृष्टि से देखना ही उन्हें कुश्ती जगत में स्थापित करने में सहयोगी रहा और इसी वजह से सुशील कुमार लंदन में भारत की शान बनकर उबरेंगे। भारत को पूरी उम्मीद है कि सुशील गोल्ड के दर्शन कराएंगे।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

23 जून 2025 : आपका जन्मदिन

23 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन