जनगणना के महत्वपूर्ण आँकड़े

हम हो गए 1 अरब 21 करोड़

Webdunia
देश की 15वीं जनगणना के प्रारंभिक आँकड़े सामने आ गए। इसके मुताबिक देश की कुल आबादी बढ़कर 121 करोड़ हो गई है। पिछले 10 सालों में भारत की आबादी 18 करोड़ बढ़ी! यानी दस साल में देश की आबादी में उतनी वृद्धि हुई, जितनी ब्राजील की कुल आबादी है। आशय यह कि हम हर 10 साल में एक ब्राजील को जन्म दे रहे हैं।

इस बार के प्रारंभिक आँकड़े उम्मीद की हल्की सी किरण जगाते हैं। महिला शिक्षा की दर बढ़ती नजर आ रही है और महिलाओं और पुरुषों के बीच का अंतर पिछली जनसंख्या के मुकाबले थोड़ा सा बेहतर हुआ है। लेकिन, बच्चों के मामले में लिंगानुपात की दर 3 फीसदी घटना एक खतरनाक संकेत है, जो बालिका भ्रूण हत्या बढ़ने की तरफ इशारा करता है।

*भारत की आबादी अब अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश और जापान की कुल आबादी के बराबर है।
*दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन और भारत के बीच का फासला भी घटा है। 2001 में 23.8 करोड़ था, जो 2011 में 13 करोड़ हो गया।
*देश में महिलाओं की कुल आबादी 48 करोड़ 64 है।
*पुरुषों की कुल आबादी 62 करोड़ 37 लाख है।
*बीते दस वर्षों में भारत की जनसंख्या में 17.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई।
*इस दौरान कुल जनसंख्या में 18 करोड़ का इजाफा हुआ है।
*पुरुषों की आबादी में 17 फीसदी और महिलाओं की आबादी में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
*6 साल तक के बच्चों की संख्या घटी है।
*पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की साक्षरता दर बढ़ने का भी संकेत है।
*14वीं जनसंख्या के प्रारंभिक आँकड़ों के मुताबिक पिछले दस वर्षों में भारत का कुल लिंगानुपात 933 से बढ़कर 940 हो गया, जो वर्ष 1961 के बाद सर्वाधिक है। लेकिन, बच्चों का लिंगानुपात 927 से घटकर 914 हो गया। ये अनुपात आजाद भारत का सबसे निचला स्तर है।
*आँकड़ों के मुताबिक साल 2001 में कुल जनसंख्या का करीब 16 फीसदी बच्चे थे, लेकिन साल 2011 में ये कम होकर करीब 13 फीसदी हैं। जनगणना आयुक्त सी. चंद्रमौली के मुताबिक ये भारत में घटती उर्वरता का सूचक है।
*जनसंख्या के आधार पर देश की राजधानी दिल्ली में प्रति वर्ग किलोमीटर सबसे ज्यादा आबादी, 11297 लोग रहते हैं।
*इसमें भी राजधानी के उत्तर-पूर्व जिले में सबसे ज्यादा 37,346 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर में रहते हैं।
*दूसरी ओर सबसे कम घनत्व वाला जिला अरुणाचल प्रदेश का दिबांग है। यहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर के हिसाब से सिर्फ 1 व्यक्ति रहता है।
*देश में अब 82.1 फीसदी पुरुष और 64.4 फीसदी महिलाएँ साक्षर हैं। पिछले दस वर्षों में ज्यादा महिलाएँ (4 फीसदी) साक्षर हुई हैं।
*अरुणाचल प्रदेश और बिहार में सबसे कम साक्षरता है। हालाँकि, मध्य प्रदेश के आलीराजपुर और छत्तीसगढ़ के बीजापुर, देश के सबसे कम साक्षर जिले हैं।
*केरल और लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा 93 और 92 प्रतिशत साक्षरता है।
*आँकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 21 करोड़ है।
*जनसंख्या के हिसाब से महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।
*नगालैंड देश का एकमात्र राज्य है, जिसकी जनसंख्या में कमी आई है।
*मुंबई के नजदीक का ठाणे सबसे अधिक आबादी वाला जिला उभरकर सामने आया है।
*मध्यप्रदेश का आलीराजपुर और छत्तीसगढ़ का बीजापुर, देश के सबसे कम साक्षर जिले।

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?