Dharma Sangrah

Welcome, buddy! : Chandrayaan 2 के orbiter और Chandrayaan 3 के Lander Module की मुलाकात, जानिए और क्या हुई बात

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2023 (18:25 IST)
chandrayaan 3 latest news in hindi : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को कहा कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के ‘आर्बिटर’ (orbiter) और चंद्रयान-3 के ‘लुनार मॉड्यूल’ (Lander Module) के बीच दोतरफा संचार स्थापित हुआ है।
 
राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि स्वागत है दोस्त! चंद्रयान-2 आर्बिटर ने औपचारिक रूप से चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया। दोनों के बीच दोतरफा संचार स्थापित हो गया है। एमओक्स (मिशन ऑपरेशंस कॉम्पलेक्स) के पास अब लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए अधिक मार्ग हैं।
ALSO READ: चांद पर होगा भारत का 'सूर्योदय', चंद्रयान-3 के लिए 19 मिनट होंगे काफी अहम
इसरो ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है।
<

Chandrayaan-3 Mission:
‘Welcome, buddy!’
Ch-2 orbiter formally welcomed Ch-3 LM.

Two-way communication between the two is established.

MOX has now more routes to reach the LM.

Update: Live telecast of Landing event begins at 17:20 Hrs. IST.#Chandrayaan_3 #Ch3

— ISRO (@isro) August 21, 2023 >
एमओएक्स यहां इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में स्थित है।
 
चंद्रयान-2 मिशन 2019 में भेजा गया था। इस अंतरिक्षयान में आर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल था। लैंडर के अंदर एक रोवर था। 
 
लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे यह मिशन के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहा था। भाषा Edited By : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, पुतिन ने 40 मिनट तक कराया इंतजार, बिन बुलाए मीटिंग रूम में घुसे

Sim binding से क्यों डरे हुए हैं लोग, क्या हैं सरकार के आदेश, जानिए हर सवाल का जवाब

बंगाल में मंदिर-मस्जिद विवाद, अब अयोध्या शैली में राम मंदिर बनाने का ऐलान

New Labour Code: क्या कम हो जाएगी कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी, क्या कहा श्रम मंत्रालय ने

हादसा या मर्डर, क्‍या है सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का रहस्‍य, CID ने सौंपी चार्जशीट?

क्या यूरोपीय संघ को कमजोर करना चाहते हैं ट्रंप?

LIVE: यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव में नामांकन आज, 14 को फैसला

Weather Update : शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे, इन राज्यों में कोहरे का कहर

Jagannath Puri : जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर मंडराया चीलों का झुंड, क्या बड़ी घटना का संकेत, भविष्यमालिका से क्यों जोड़ रहे लोग

हवाई किराया क्यों नहीं कर सकते कंट्रोल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने क्या बताई मजबूरी

अगला लेख