Hanuman Chalisa

Chandrayaan-3 : चांद पर तिरंगा, भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2023 (18:09 IST)
Chandrayaan-3 Update : अंतरिक्ष में भारत ने इतिहास रच दिया। भारत के चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की। भारत साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला देश बन गया। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। इसरो की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी।

पीएम मोदी ने दी बधाई : इसरो की ऐतिहासिक पल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए जुड़े। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दीस। उन्होंने कहा कि आगे के लक्ष्य के लिए मिशन तैयार किए जा रहे हैं। ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है।

अब आगे क्या करेगा : चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। अब इसके अंदर से रोवर प्रज्ञान के निकलने का इंतजार है। इसमें करीब 1 घंटा 50 मिनट लगेगा। डस्ट सेटल होने के बाद विक्रम चालू होगा और कम्युनिकेट करेगा।
 
इसके बाद इसके व्हील चांद की मिट्‌टी पर अशोक स्तंभ और ISRO के लोगो की छाप छोड़ेंगे। फिर 'विक्रम' लैंडर 'प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की तस्वीर लेगा। ये फोटो वे पृथ्वी पर भेजेंगे।
 
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन गया है। भारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ (अभी रूस) और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं।

देशभर में हुआ हवन-पूजन : चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर देशभर में पूजा-पाठ और दुआएं मांगी गई। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन तक के मंदिरों में हवन किया गया। इसरो के इस बेहद महत्वाकांक्षी मून मिशन की सफलता के लिए दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित मदरसों में दुआएं पढ़ी गईं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तिरंगे के साथ हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Indian Army : भारतीय सेना ने कॉम्बैट यूनिफॉर्म का पेटेंट कराया, नकल करने की तो केस साथ लगेगा जुर्माना

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास

Pakistan : पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO को किया सम्मानित

राम मंदिर शिखर ध्वजारोहण समारोह, तीन अयोध्या में रहेंगे संघ प्रमुख भागवत

अगला लेख