Chandrayaan-3: पूरा हुआ ‘साइकिल से चांद तक’ भारत का सफर

नवीन रांगियाल
यह अविस्मरणीय क्षण है। गौरव से भरा वर्तमान। हर भारतीय को गौरान्‍वित करने वाला पल। भावुक करने वाला क्षण। चीख-चीखकर जय हिंद का जयकारा लगाने वाला क्षण। हो भी क्‍यों नहीं। जो कोई नहीं कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया। दुनिया के करीब 195 देशों में भारत उन चार देशों में शामिल हो गया है, जिसने चांद पर कदम रखा। भारत की ये उपलब्‍धि इसलिए भी अलग है क्‍योंकि इसरो के लाल ने अपनी जिद और जज्‍बे से चांद के उस हिस्‍से में अपनी उपस्‍थिति दर्ज करवाई है, जिसे साउथर्न पोल यानि दक्षिणी ध्रुव कहा जाता है, जहां दूसरा कोई देश नहीं पहुंच सका है। यहां तक कि द ग्रेट ब्रिटेन भी यह कारनामा नहीं कर सका।

साइकिल से चांद तक : भारत वो देश है जिसने किसी दिन साइकिल पर रॉकेट रखकर इस सफर की शुरुआत की थी, आज यह सफर चांद पर पहुंचकर पूरा हुआ। भारत का एक साझा सपना साकार हुआ। भारत के एक अरब 40 करोड नागरिकों का सामुहिक सपना साकार हुआ। 23 अगस्‍त 2023 की ये तारीख उस भारत की गौरव गाथा बनकर उस वक्‍त दर्ज हो गई, जिस वक्‍त देश का चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंड हुआ और भारत की धरती तालियों और जय हिंद, जय भारत की ध्वनि से गूंज उठा।

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख