rashifal-2026

Chandrayaan 3 : चन्द्रमा की सतह पर नहीं छपा ISRO का लोगो और अशोक चिन्ह, फिर भी वैज्ञानिक क्यों हो रहे हैं खुश

Webdunia
रविवार, 24 सितम्बर 2023 (16:57 IST)
Chandrayaan 3 big update : भारत को चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के एक्टिवेट होने की अभी भी उम्मीद है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक बार फिर से सूरज निकल आया है। इसरो (ISRO)  के वैज्ञानिक लगातार इसके लिए कोशिशें कर रहे हैं। इस बीच पता चला है कि रोवर प्रज्ञान के पिछले पहिए पर भारत का राष्ट्रीय चिह्न (अशोक चिह्न) और इसरो का लोगो चन्द्रमा पर नहीं बना है।

इसके बाद भी वैज्ञानिक खुश हो रहे हैं। वैज्ञानिक इसे एक अच्छा संकेत मान रहे हैं। इसरो को उम्मीद थी कि जब रोवर चांद की सतह पर चलेगा तो उसके पहियों पर बने अशोक चिह्न और इसरो का लोगो चांद की सतह पर छप जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में छपी एक खबर के मुताबिक प्रज्ञान रोवर ने जब चन्द्रमा की सतह पर चला तो उसके पहिये से अशोक चिह्न और इसरो का लोगो पूरी तरह से सतह पर नहीं छपा।
 
इसके जरिए इसरो के वैज्ञानिक ये समझने की कोशिश करेंगे कि चांद के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी की गुणवत्ता अलग है। चन्द्रमा के इस ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। 
 
क्या बोले इसरो चीफ : इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रमा की सतह पर राष्ट्रीय चिह्न और इसरो लोगो के ठीक ढंग से नहीं छपने ने हमें नई जानकारी मिली है। हमें पहले से मालूम था कि चांद की मिट्टी थोड़ी अलग है, लेकिन हमें पता लगाना है कि इसके ऐसा होने की वजह क्या है। चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी के बारे में नई जानकारी यहां बसने और इंसानों की मौजूदगी के लिए बहुत जरूरी हो सकती हैं।
 
सोमनाथ ने कहा कि चन्द्रमा की मिट्टी धूलभरी नहीं है, बल्कि ये थुलथुली है। मिट्टी को कोई चीज थामे हुए है। हमें यह स्टडी करने की जरूरत है कि मिट्टी को थामने वाली चीज क्या है। Edited by :  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

दोस्ती की राह पर पुतिन और ट्रंप, क्या होगा भारत पर असर?

योगी सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा इतिहास, 3 लाख इंस्टॉलेशन का बनाया रिकॉर्ड

LIVE: लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड, इन 10 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

चांसलर मैर्त्स की पहली इजराइल यात्रा, क्या है मुख्य एजेंडा?

अगला लेख