Festival Posters

सांसें थाम देने वाले होंगे लैंडिंग के आखिरी 19 मिनट, 4 चरणों में भारत रचेगा इतिहास

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2023 (10:17 IST)
Chandrayaan 3 landing updates : भारत के चंद्रयान-3 के‍ लिए लैंडिंग के आखिरी 19 मिनट काफी महत्वपूर्ण होंगे। इसी अवधि के दौरान चंद्रयान की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी। यदि भारत का चंद्रयान सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होता है तो भारत अं‍तरिक्ष के क्षेत्र में नया इतिहास रच देगा।
 
दरअसल, 25 किलोमीटर दूर से भारत का चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग की शुरुआत करेगा। इसकी शुरुआत 23 अगस्त को 5.45 बजे से शुरू होगी। 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर विक्रम चांद की सतह को छू लेगा। ऐसे में आखिरी के 19 मिनट इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे।
 
सॉफ्ट-लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया स्वायत्त होगी, जिसके तहत लैंडर को अपने इंजन को सही समय और उचित ऊंचाई पर चालू करना होगा, उसे सही मात्रा में ईंधन का उपयोग करना होगा और अंततः नीचे उतरने से पहले यह पता लगाना होगा कि किसी प्रकार की बाधा या पहाड़ी क्षेत्र या गड्ढा नहीं हो।
 

इसरो प्रमुख सोमनाथ के अनुसार, चांद पर लैंडिंग का स्थान इसरो कमांड सेंटर नहीं बल्कि लैंडर विक्रम ही अपने कंप्यूटर से करेगा। लैंडिंग शुरू होते समय गति 6,048 किमी प्रति घंटा होगी जबकि चांद को छूते समय गति मात्र 10 किमी प्रति घंटा ही रह जाएगी।
 
लैंडिंग 4 चरणों में होगी। पहले चरण में लैंडर 30 किलोमीटर की ऊंचाई से डिऑर्बिटिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। दूसरे चरण में यह चंद्रमा की सतह से 6.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचेगा। इसे एटीट्यूज होल्ड फेज कहा गया है। तीसरे चरण को फ्राइन ब्रेकिंग फेज कहा गया है। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि जहां लैंडिंग होगी वहां गड्डे तो नहीं है। चौथे चरण में फ्रीफॉल होगा। 
 
इसरो ने लैंडिंग के लिए 23 अगस्त का दिन इसलिए तय किया है क्योकि इस दिन वहां सूर्योदय होगा। इससे चंद्रयान की लैंडिंग में आसानी हो जाएगी। लैंडर और रोवर दोनों को ही ऊर्जा की जरूरत होगी। सूर्योदय के बाद इन्हें आसानी से ऊर्जा प्राप्त हो सकेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम, जानिए रुझान और नतीजे

अमेरिका ने की दिल्ली ब्लास्ट जांच की पेशकश, क्या बोले विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Delhi blast के दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो दुनिया याद रखेगी, अमित शाह का ऐलान

Navale Bridge accident : पुणे में पुल पर बेकाबू ट्रक का तांडव, 25 गाड़ियां टकराईं, 9 लोगों की मौत, 5 जिंदा जले

यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी जानकारी अब व्हाट्सएप पर

अगला लेख