Dharma Sangrah

Chandrayaan-3 : चांद की सतह के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, ISRO ने बताया अभी चंद्रमा से कितनी दूर है भारत

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2023 (16:46 IST)
Chandrayaan-3  update : भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) सोमवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंच गया। बेंगलुरु में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की ‘निकटवर्ती कक्षा’ में पहुंच गया है।
 
‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और 5 अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके बाद 6 और 9 अगस्त को चंद्रयान को कक्षा में नीचे लाए जाने की दो प्रक्रियाओं को अंजाम दिया गया।
 
इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान को चंद्रमा की सतह के नजदीक लाने की प्रक्रिया शुरू। आज की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 150 किमी x 177 किमी रह गई है।
 
उसने बताया कि अगली प्रक्रिया को 16 अगस्त को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दिए जाने की योजना है।
 
इसरो ने अभियान के आगे बढ़ने पर चंद्रयान-3 की कक्षा धीरे-धीरे घटानी शुरू की तथा उसे चंद्र ध्रुव के समीप लाने की प्रक्रियाओं को अंजाम दिया।
 
इसरो के सूत्रों के अनुसार अंतरिक्ष यान को 100 किमी की कक्षा तक पहुंचाने के लिए एक और प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा जिसके बाद लैंडर और रोवर से युक्त ‘लैंडिंग मॉड्यूल’ आगे की प्रक्रिया के तहत ‘प्रॅपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा।
 
इसके बाद, लैंडर के ‘डीबूस्ट’ (धीमे होने की प्रक्रिया) से गुजरने और 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम

मोजाम्बिक में नाव दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत, 5 को बचाया गया

Delhi Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हवा, प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्थिति में

Delhi Metro: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए क्या है समय

JMM ने INDIA गठबंधन को दिया बड़ा झटका, बिहार चुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार

अगला लेख