Biodata Maker

chandrayaan mission: चंद्रयान मिशन वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के लिए बेजोड़ डेटा प्रदान कर रहा

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (21:45 IST)
chandrayaan mission: भारत के चंद्रयान मिशन ने अब तक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय के लिए 'बेजोड़ डेटा' प्रदान किया है, जिससे विभिन्न आयामों से चंद्रमा की खोज का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रख्यात वैज्ञानिक देवीप्रसाद दुआरी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में चंद्रमा पर मानव के निवास स्थापित करने की संभावना भी पैदा हुई है।
 
दुआरी ने कहा कि इसरो के 3 चंद्रयान मिशनों ने चंद्रमा पर पानी की बर्फ, अनदेखे खनिजों और तत्वों की उपस्थिति और तापमान परिवर्तन पर अधिक प्रकाश डाला है।
 
उन्होंने कहा कि सभी चंद्रयान मिशनों ने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बेजोड़ गुणवत्ता वाला डेटा प्रदान किया है। 2019 में चंद्रयान-1 ने चंद्रमा खनिज विज्ञान मैपर (नासा और इसरो के बीच सहयोगी उपकरण) का उपयोग किया और पहली बार ध्रुवीय क्षेत्र के पास 60,000 करोड़ लीटर पानी की बर्फ की उपस्थिति का संकेत दिया।
 
उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' के कोलकाता स्थित कार्यालय में बातचीत के दौरान कहा कि इस जानकारी के आधार पर रॉकेट ईंधन और अन्य क्षेत्रों में इसके अनुप्रयोग की पहचान की गई जिसमें एक सिंथेटिक जीवमंडल बनाना भी शामिल है, जहां मनुष्य रह सकते हैं।
 
दुआरी ने कहा कि हालांकि चंद्रयान-2 मिशन में लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग करने में विफल रहा लेकिन इसने 4 साल तक चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाया जिससे 'ज्ञान, सूचना, डेटा और तस्वीरों का खजाना मिला।'(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार के चुनावी रण में आज मोदी vs राहुल गांधी

छह दशक बाद मणिपुर में अपने गांव क्यों लौटे नागा नेता मुइवा?

6 साल बाद ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात, ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर हुई बात

भाजपा नेता नवनीत राणा को किसने दी गैंगरेप और जान से मारने की धमकी?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया अपडेट, सोनम और राज समेत 5 आरोपियों पर आरोप तय, जल्द शुरू होगा ट्रायल

अगला लेख