Biodata Maker

Chandrayaan 3 : प्रक्षेपण से पहले तिरुमला मंदिर पहुंचे इसरो के वैज्ञानिक

Webdunia
गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (14:19 IST)
Chandrayaan 3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले गुरुवार की सुबह तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। देश के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा।
 
मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक दल में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। वे अपने साथ चंद्रयान-3 का छोटा मॉडल भी लाए थे। वैज्ञानिकों के मंदिर पहुंचने की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पूजा-अर्चना के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा।
 
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी ने भी उनके मंदिर पहुंचने की पुष्टि की है। टीटीडी के एक अधिकारी ने कहा, 'जी हां, इसरो का दल तिरुमला आया लेकिन हमारी जनसंपर्क शाखा ने उनके दौरे को ‘कवर’ नहीं किया।'
 
उल्लेखनीय है कि इसरो चंद्रयान के तीसरे मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35 बजे लॉन्च करेगा। इससे पहले इसरो ने 2 मिशनों- चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 को लांच किया था, लेकिन ये दोनों सतह पर लैंड नहीं हो सके थे। 
 
अगर यह मिशन सफल होता है तो भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर सॉफ्‍ट लैंडिंग कर चुके हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इंडिगो के शेयरों में भूचाल, क्यों बिकवाली कर रहे निवेशक?

आखिर क्या है मरीज के फेफड़ों में जिंदा कॉकरोच का सच

बुरे फंसे तेजप्रताप, सहयोगी ने लगाया मारपीट का आरोप, नंगा कर वीडियो भी बनाया

हमें 'सैंडविच' नहीं, सम्मान चाहिए, क्यों भारतीय विमान यात्री यूरोप की तरह मुआवजे के हकदार नहीं?

बेटी से एयर इंडिया ने लिया 41,000 रुपए किराया, JDU नेता केसी त्यागी ने गुस्से में दी धमकी

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति को मिली नई उड़ान, योगी सरकार का सुरक्षा, सम्मान व स्वाबलंबन पर जोर

LokSabha में चुनाव सुधारों पर चर्चा, ऐसा क्या बोल गए राहुल गांधी कि मच गया हंगामा

Priyanka Gandhi : बेचारी 80 साल की होने वाली है, इस उम्र में छोड़ दीजिए, सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस मिलने पर प्रियंका गांधी का बयान

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बड़ा हादसा, 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत

नियम सबके लिए एक जैसे, फिर IndiGo airlines में ही क्‍यों ध्‍वस्‍त हुआ सिस्‍टम, लाखों यात्री संकट में, क्‍या है पूरा खेल?

अगला लेख