गहरे पानी पैठ...

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2009 (16:53 IST)
अपनी सफलता से उत्साहित इसरो चाँद की सतह पर गहराई से खुदाई करने पर विचार कर रहा है। इसरो प्रमुख जी. माधवन नायर का कहना है कि हमें जो आँकड़े मिले हैं वे वास्तव में उत्साहजनक हैं। इस कारण 2013 में निर्धारित चंद्रयान द्वितीय में अत‍िरिक्त चीजों को जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

इसरो वैज्ञानिकों का मानना है कि चंद्रमा पर रोवर की मदद से और गहराई में जाया जा सकता है जिससे यह पता लग सके कि सतह के नीचे तो पानी मौजूद नहीं है। यह स्वाभाविक है कि पानी की खोज से उत्साहित वैज्ञानिक इसी दिशा में और आगे जाना चाहते हैं।

इसमें कोई शक नहीं है कि चाँद की सतह पर पानी की रासायनिक मौजूदगी ने वैज्ञानिकों के लिए नई-नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। अब चाँद पर किए जाने वाले अनुसंधानों के लिए यहाँ पर एक स्थायी अड्डा बनाया जा सकता है। इन केन्द्रों पर वैज्ञानिकों के आठ-आठ या दस-दस के जत्‍थों की मौजूदगी में अनुसंधान कार्यों की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है क्योंकि अमेरिका भी 2018 से पहले चाँद पर अड्‍डा बनाने की योजना पर काम करता रहा है और इसके इस अभियान में तेजी आना स्वाभाविक है।

भारत, चीन, जापान और यूरोपीय देश भी अपने चंद्र अभियानों को नया रूप दे सकते हैं और इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए आयाम भी खुल सकते हैं। बहुत अधिक महँगे होने के कारण वैश्विक सहयोग सभी देशों के लिए लाभकारी भी रहेगा। जहाँ तक भारत के लिए अपने चंद्र अभियानों को लेकर नई संभावनाओं पर विचार करने की बात है तो इसे अपने चंद्रयान-2 की तैयारियों को नए सिरे परिभाषित करना होगा।

इस संबंध में इसरो प्रमुख माधवन नायर का कहना है कि द्वितीय परियोजना के तहत दो रोवर भेजने की योजना है। साथ ही, नए लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए मध्यावधि सुधार और फेरबदल करने होंगे। चंद्रमा की सतह की खुदाई प्रमुख लक्ष्य होगा और द्वितीय चरण के सभी प्रयोग भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा ही संचालित होंगे। हाँ, ल्यूनार रोवर को रूस से प्राप्त किया जाएगा पर रोवर का एक छोटा स्वदेशी संस्करण भी भेजा जा सकता है और अतिरिक्त पेलोड को समायोजन की भी मशक्कत करना होगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान में सरकार की नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू मंत्री पर हमला किया

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

LIVE: CM यादव ने गांधी सागर अभ्यारण्य में 2 चीतों को छोड़ा

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

जेल में पार्टनर संग बना सकेंगे शारीरिक संबंध, बने स्पेशल रूम्स, पर खुला रखना होगा दरवाजा