चंद्रयान का एक और उपकरण सक्रिय

हर सेकंड चंद्र सतह के दस माप ले सकेगा

Webdunia
रविवार, 16 नवंबर 2008 (21:40 IST)
चंद्रयान-प्रथम के साथ गए 11 वैज्ञानिक उपकरणों में से एक महत्वपूर्ण उपकरण लूनर लेजर रेंजिंग इंस्ट्रमेंट (एलएलआरआई) रविवार को सफलतापूर्वक काम करने लगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार चंद्रयान के चंद्रमा के उत्तरी भाग दृश्यमान अर्धवृत्त को पार करते समय इस उपकरण ने काम करना शुरू किया। इसरो वैज्ञानिकों के अनुसार एलएलआरआई के भेजे गए डाटा के शुरुआती आकलन से पता चलता है कि उपकरण सामान्य तरीके से काम कर रहा है।

एलएलआरआई ने इन्फ्रारेड लेजर लाइट के उतार-चढ़ाव को चंद्र सतह की पट्टी की तरफ भेजा और उस रोशनी के प्रतिविंबित हिस्से का पता लगाया। इसके साथ ही उपकरण चंद्र सतह की संरचना को बहुत सटीक तरीके से माप रहा है। एलएलआरआई लगातार काम करता रहेगा और चौबीसों घंटे प्रत्येक सेंकड चंद्र सतह के 10 माप ले सकेगा।

वह चंद्रमा के ध्रुवीय और विषुवतीय क्षेत्र की स्थल आकृति के विवरण उपलब्ध कराएगा। इसके द्वारा भेजे गए डाटा से चंद्रमा की आंतरिक संरचना को समझने के साथ ही खगोलीय पिंड के रूप में उसके विकास के बारे में जानने में भी मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है इससे पहले चंद्रयान के साथ भेजे गए तीन अन्य पेलोड टेरियन मैपिंग कैमरा (टीएमसी) रेडिएशन डोज मॉनीटर (आरएडीओएम) और मून इम्पैक्ट प्रोब (एमआईपी) सफलतापूर्वक चालू किए जा चुके हैं। एमआईपी अपने साथ भारतीय तिरंगा भी ले गया था और 14 नवंबर को इसे चंद्रयान से छोड़ा गया था, जो निर्धारित 25 मिनट बाद चंद्र सतह पर पहुँच गया।

चंद्रयान जब अपने गंतव्य की ओर जा रहा था तब टीएमसी ने पृथ्वी और चद्रमा की तस्वीरें ली थीं। चंद्र कक्षा में पहुँचने पर टीएमसी ने चंद्रमा के विहंगम चित्र लिए थे। आरएडीओएम भी चंद्रयान के पृथ्वी की कक्षा में ही रहने के दौरान चालू किया गया था। चंद्रयान से भेजे गए चित्र और वैज्ञानिक डाटा बयालालू स्थित भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क में प्राप्त किए जा रहे हैं।

इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क के बेंगलुरु स्थित सेटेलाइट कंट्रोल सेंटर से चंद्रयान अभियान संचालित किया जा रहा है।

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?