चाँद के लिए उड़ चला चंद्रयान

Webdunia
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2008 (16:13 IST)
चंद्रमा के अध्ययन की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बनाया गया चंद्रयान-1 श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केन्द्र से बुधवार सुबह अंतरिक्ष यान पीएसएलवी सी-11 से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया।

इसरो के चार चरणों वाले 316 टन वजनी और 44.4 मीटर लंबा अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 के साथ अन्य 11 पे लोड भी अपने साथ आसमान में ले गया।

सुबह छह बजकर 21 मिनट पर झुरमटों के बीच से पीएसएलवी सी-11 ने आशाओं और उत्साह के बीच उड़ान भरनी शुरू की और रोशनी और धुएँ का एक विशाल गुबार अपने पीछे छोड़ गया।

इस महान क्षण के मौके पर वैज्ञानिकों का हजूम इसरो के मुखिया जी माधवन नायर, इसरो के पूर्व प्रमुख के कस्तूरीरंगन के साथ मौजूद था। इन लोगो ने रूकी हुई साँसो के साथ चंद्रयान-1 की यात्रा पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लगातार नजर रखी और एक महान इतिहास के गवाह बने।

चंद्रयान-1 का खास मकसद चंद्रमा के वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ाने के साथ ही देश की तकनीकी क्षमताओं का और ऊँचाई पर पहुँचाने और भारतीय वैज्ञानिकों को भूमंडलीय अनुसंधान के चुनौतीपूर्ण अवसरों को उपलब्ध कराना है। चंद्रयान प्रथम चंद्रमा के उच्च श्रेणी के त्रि-आयामी चित्र भेजने के अलावा पूरे चंद्र धरातल की रासायनिक संरचना का भी पता लगाने का प्रयास करेगा। चंद्रयान दो वर्ष तक सक्रिय रहेगा।

ट्रांसफर कक्षा में पहुँचा : भारत के पहले मानवरहित अभियान चंद्रयान-। को आज ध्रुवीय प्रक्षेपण अंतरिक्ष वाहन पीएसएलवी सी- 11 ने सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से रवाना होने के 19 मिनट बाद ट्रांसफर कक्षा में पहुँचा दिया।

सभी चरण सटीक : इसरो प्रमुख जी माधवन नायर ने चंद्रयान-। की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रक्षेपण के सभी चरण सटीक रहे। वर्षा और तूफान के बावजूद प्रक्षेपण के समय आसमान एकदम साफ था।

15 दिन का सफर : चंद्रयान-1 आज सुबह अंतरिक्ष यान पीएसएलवी सी-11 से प्रक्षेपित होने के बाद सफलतापूर्वक उच्च दीर्घवृत्ताकार कक्षा में प्रवेश कर गया। प्रारंभिक कक्षा में आने के बाद चंद्रयान ने अपनी यात्रा का पहला अहम चरण पूरा कर लिया। अब यह पंद्रह दिन के सफर के बाद चंद्रमा की सतह से केवल सौ किलोमीटर दूर होगा।

पहल करने वाला छठा देश : इस गौरवमयी उपलब्धि के बाद भारत अंतरिक्ष में ऐसी पहल करने वाला विश्व का छठा देश बन गया है। इससे पहले यह गौरव रूस, अमेरिका, यूरोपीय संघ, जापान और चीन को ही हासिल था।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

अब नेशनल हाइवे पर NHAI का App बताएगा कहां लगेगा सबसे कम टोल

महादेश्वर वन्यजीव अभयारण्य में 5 बाघों की संदिग्‍ध मौत, हड़कंप मचा, विभाग को जहर देने का अंदेशा

क्या अपने पालतू जानवर के साथ एक बेड पर सोना है सही? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

क्यों CNG गाड़ी में गैस रीफिलिंग के दौरान नीचे उतरना है जरूरी, जान लें अपनी सुरक्षा से जुड़ा ये नियम

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटाई, EC से नया कार्यक्रम जारी करने को कहा