चाँद पर शुक्रवार को लहराएगा तिरंगा

Webdunia
गुरुवार, 13 नवंबर 2008 (21:28 IST)
भारतीय ध्वज चाँद की सतह पर कल पहली बार अपनी मौजूदगी दर्ज कराने को तैयार है, क्योंकि तिरंगा पुता अन्वेषी हिस्सा (एमाआईपी) चंद्रयान-प्रथम से अलग होगा और पृथ्वी के प्राकृतिक उपगृह की जमीन पर उतर जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रवक्ता एस. सतीश ने कहा मून इम्पैक्ट प्रोब के शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे चंद्रयान-प्रथम से अलग होने की संभावना है।

सतीश ने कहा एमाआईपी के चारों ओर भारतीय ध्वज पोता गया है। उन्होंने कहा यह चाँद पर भारत के प्रवेश को व्यक्त करेगा। सतीश ने कहा चाँद की सतह पर उतरने की 20 मिनट की अवधि के दौरान एमआईपी तस्वीरें कैद करेगा और उन्हें पृथ्वी पर भेजेगा।

एमआईपी उन 11 वैज्ञानिक उपकरणों (पेलोड) में से एक है, जिन्हें गत 22 अक्टूबर से शुरू भारत के चाँद के लिए पहले मानवरहित अंतरिक्ष अभियान चंद्रयान-प्रथम में स्थापित किया गया है।

इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा परिक्रमा पथ की ऊँचाई कम करने के आखिरी अभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद यह अंतरिक्ष यान कल अपनी अंतिम कक्षा में पहुँच गया, जो चाँद की सतह से 100 किलोमीटर की ऊँचाई पर है।

इसरो के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र द्वारा विकसित एमआईपी का प्राथमिक उद्देश्य उन तकनीकी जरूरतों को दर्शाना है, जो चाँद की सतह पर वांछित स्थान पर उतरने के लिए जरूरी हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई