दूसरे चंद्रयान का प्रक्षेपण 2012 तक-नायर

Webdunia
गुरुवार, 13 नवंबर 2008 (20:23 IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने गुरुवार को कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-द्वितीय को 2012 तक प्रक्षेपित किया जाएगा।

नायर ने यहाँ एक संगोष्ठी से इतर कहा कि चंद्रयान-द्वितीय 2012 तक प्रक्षेपित किया जाएगा। हमारे पास एक लैंडर होगा, जो चंद्रमा पर एक छोटा रोबोट छोड़ेगा। वह नमूने उठाएगा, आँकडे़ का विश्लेषण करेगा और आँकड़े को वापस भेजेगा। पहले ही चंद्रयान द्वितीय के लिए परियोजना बनाई जा चुकी है।

उन्होंने इन खबरों को अटकल बताकर खारिज कर दिया कि सरकार ने मानवीय अभियान के इसरो के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। मानव सहित चंद्र अभियान की प्रासंगिकता को जायज ठहराते हुए नायर ने कहा अंतरिक्ष तक पहुँच की हमारी क्षमता के संदर्भ में हम पीछे नहीं रह सकते। चीन, अमेरिका और जापान अंतरिक्ष के लिए बड़ी योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

चंद्र अभियान की सफलता पर नायर ने कहा कि पहले ही 95 प्रतिशत अभियान पूरा हो चुका है और सिर्फ पाँच प्रतिशत काम ही बाकी बचा है। उन्होंने कहा कि अभियान की पूरी सफलता के बारे में तभी पता चल सकेगा, जब बाकी काम पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-प्रथम चंद्रमा का विस्तृत अध्ययन मानचित्र तैयार करेगा, जिससे चंद्रमा पर उपलब्ध खनिजों के बारे में जानकारी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि खनिज मानचित्रीकरण और सतह गुण मानचित्रीकरण बहुत महत्व का होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इसरो मंगल पर अंतरिक्ष यान भेजने का भी अध्ययन कर रहा है। सूर्य अभियान 'आदित्य' के बारे में उन्होंने कहा कि सौर उत्सर्जनों का अध्ययन करने के लिए एक उपग्रह का इरादा है। उन्होंने कहा डिजाइन का काम पूरा हो गया है और इसे दो साल के भीतर प्रक्षेपित किया जाएगा।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दू धर्म मिटाने पर आमादा, बताया पाकिस्तानी जैसा, मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न सेवा

पुणे की महिला ने पेशाब से धोई अपनी आंख, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक, सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग

Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 20 लाख करोड़ के पार

UP : कथावाचक कांड के बाद दांदरपुर गांव में बवाल, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव