प्रगति‍ पर है चंद्रयान का अभियान

चाँद पर जल की पुष्‍ट‍ि भी करेगा

Webdunia
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2008 (17:52 IST)
श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित भारत का पहला मानव रहित चंद्रयान-1 सुचारू ढंग से काम कर रहा है और उसके कक्षा परिवर्तन का काम सुगमतापूर्वक शुरू हो गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निदेशक के सतीश ने बताया कि च्रंद्रयान-1 का कक्षा स्थापना अभियान शुरू कर दिया गया है।
अंतरिक्ष यान के सफल प्रक्षेपण के बाद उसे पृथ्वी से 255 किलोमीटर दूर दीर्घ वृत्ताकार कक्षा में बुधवार को ही स्थापित कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि 1309 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-1 को अगले चरण में पृथ्वी की दूरी से 300 से 1.6 लाख किलोमीटर दूर तक फैली अति दीर्घवृत्ताकार कक्षा पहुँचाने का काम वैज्ञानिकों ने शुरू कर दिया। इसके बाद चंद्रयान को क्रमिक रूप से तीन अन्य चरणों में पृथ्वी की कक्षा में आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पाँचवें चरण में चंद्रयान-1 को पृथ्वी से 2 हजार से 3.84 लाख किलोमीटर दूर दीर्घ वृत्ताकार कक्षा में पहुँचाने के बाद इसे तीन चरणों में चंद्र कक्षा में स्थापित कर दिया जाएगा।

चंद्रयान-1 अपने साथ छह विदेशी पेलोड सहित 11 पेलोड ले गया है और यह 8 नवंबर या उसके बाद चँद्रमा की कक्षा में स्थापित हो जाएगा।
च्रदंयान चँद्रमा के उच्च गुणवत्ता के त्रि-आयामी चित्र भेजने के साथ ही चंद्र धरातल की सरंचना का जायजा लेकर आँकडे़ भेजेगा।

यह चँद्रमा पर जल होने या न होने की भी पुष्टि करेगा। चंद्रयान-1 के सफल प्रक्षेपण से भारत दुनिया के कुछ चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई