ब्रिटेन ने दी भारत को बधाई

Webdunia
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2008 (21:23 IST)
ब्रिटेन ने चंद्रमा के विस्तृत अध्ययन के लिए भेजे गए भारत के चंद्रयान-प्रथम के सफल प्रक्षेपण की सराहना की है, वहीं एक अखबार ने अपने शीर्षक में लिखा है कि मून मिशन भारत की महत्वाकांक्षाओं को इस दुनिया से परे ले गया।

अफ्रीका, एशिया और संयुक्त राष्ट्र के लिए विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय के मंत्री लार्ड मेलोश ब्राउन ने कहा बहुत बढ़िया हम भारत के मानव रहित चंद्रयान-प्रथम के सफल प्रक्षेपण से खुश हैं।

चाँद के अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने के लिए बुधवार को दो साल के अभियान के लिए चंद्रयान-प्रथम आँध्रप्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा से रवाना हुआ। लार्ड ब्राउन ने कहा कि यह भारत की बढ़ती प्रौद्योगिकी क्षमता का परिचायक है।

' द टाइम्स' ने अपने संपादकीय में चंद्रयान-प्रथम के प्रक्षेपण का जिक्र करते हुए लिखा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का हकदार है और उसके प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अन्य अखबारों और टीवी चैनलों ने भी चंद्रयान-प्रथम के प्रक्षेपण की खबरों को प्रमुखता दी है।

बीबीसी ने भारत के चंद्र अभियान को लेकर आलोचकों के हवाले से कहा जिस देश में लाखों लोग मूलभूत सुविधाओं से अब तक वंचित हैं, वहाँ ऐसा अभियान संसाधनों की बर्बादी है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 24 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2449 हुई

Weather Update : हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत, केरल और MP में अलर्ट

634वें अंतरिक्ष यात्री बने शुभांशु शुक्ला, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें