भारत के भाल पर चमकेगा 'चाँद'

Webdunia
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2008 (16:47 IST)
- वेबदुनिया डेस्क
भारत ने पहली बार चाँद की जमीनी हकीकत जानने के लिए अपना मून मिशन चंद्रयान-1 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना कर दिया।

चंद्रयान-1 मानवरहित यान है। इस लॉन्चिंग के साथ ही भारत दुनिया का ऐसा छठा देश बन गया, जिसने चाँद पर अपना कोई यान भेजा है।

PR
चंद्रयान के साथ भारतीय तिरंगा भी भेजा गया है। इसके साथ भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया है, जिसने चाँद पर अपना नैशनल फ्लैग भेजा है। गौरतलब है कि तिरंगा वहाँ फहराया नहीं जा सकेगा क्योंकि चाँद पर वायुमंडल नहीं है। इससे पहले अमेरिका, रूस और जापान ने अपने झंडे चाँद पर भेजे जा चुके हैं।

चंद्रयान को पीएसएलवी-सी 11 लॉन्च व्हीकल (रॉकेट) से भेजा गया है। चाँद की जमीन पर चंद्रयान को पहुँचने में 15 दिनों का समय लगेगा।

चाँद की 4 लाख 80 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने में चंद्रयान को इतना वक्त लगेगा। चंद्रयान-1 चाँद पर गैसों का पता लगाएगा। इसके साथ ही वह वहाँ पानी की संभावनाओं का पता लगाएगा।

चंद्रयान-1 का मिशन दो साल तक चलेगा। चंद्रयान-1 का वजन करीब 1380 किलो है। यह मारुति- 800 कार के आकार का यान है। चंद्रयान-1 चाँद के अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाएगा। चंद्रयान-1 अपने साथ 11 उपकरण भी ले गया है। इसमें सबसे खास उपकरण है मून इम्पैक्टर प्रोब। यही उपकरण चाँद के अनसुलझे रहस्यों का पता लगाएगा।

चंद्रयान-1 की परिकल्पना नौ साल पहले इसरो के तत्कालीन अध्यक्ष सी. कस्तूरीरंगन ने की थी। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने भी मून मिशन के बारे में पहल की थी।

इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने यह जानकारी भी दी है कि इसरो ने मंगल पर भी अपना मिशन भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। माधवन के मुताबिक मिशन मंगल को साकार होने में अभी 3-4 साल का वक्त लगेगा फिर भी इसकी तैयारी जोर शोर से जारी है।

इस मिशन से वैश्विक समुदाय में भारत का मान सम्मान बढ़ेगा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी सामर्थ्य दिखाने में भारत को भी मौका मिलेगा। हालाँकि हमारे वैज्ञानिक किसी होड़ से इनकार करते हैं लेकिन स्पेस रेस शुरू हो सकती है। भारत इससे बाहर रहना गवारा नहीं कर सकता है।

इसके साथ ही देश को नई तकनीकों को विकसित करने का मौका मिलेगा और जिस तरह से रिमोट सेंसिंग में भारत काफी आगे है, वैसे अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत अपने झंडे गाड़ सकता है और इसरो के अंतरिक्ष कॉरपोरेशन को काफी काम मिल सकता है।

Show comments

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली

एयर इंडिया हादसे का हवाई यात्रा पर पड़ा है भारी असर

LIVE: अमित शाह ने की भगवान जगन्नाथ की आरती, रथयात्रा में पहली बार NSG कमांडो

चीनी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ, गिफ्ट की मधुबनी पेंटिंग, इन मुद्दों पर हु्ई बात

Weather Update: पहाड़ों पर जोरदार बारिश और भूस्खलन से हाहाकार, आईएमडी का भारी बारिश का अलर्ट