Hanuman Chalisa

बस्सी के भाई का केजरीवाल को नोटिस

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (22:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी के भाई ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजा है। बस्सी पर एक हाउसिंग सोसायटी की सदस्यता लेने, एक फ्लैट खरीदने और बाद में उसे अपने भाई को बेचने का आरोप है।
 
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को जारी नोटिस में पुलिस आयुक्त के भाई और पेशे से वकील रवि बस्सी ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को चेताया है कि वे झूठे आरोपों के आधार पर कोई कार्रवाई ना करें।
 
सूत्रों ने कहा, नोटिस में बस्सी ने नौ आरोपों की प्रतिक्रिया स्वरूप सुधार जारी किए हैं और कहा है कि कोई इस तथ्य का आड़ ना ले कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को सही और वास्तविक तथ्यों का ज्ञान नहीं था।
 
नोटिस में कहा गया है, 'अधोहस्ताक्षरी (रवि बस्सी) आपको चेतावनी देता है कि अपने मातहत आने वाले विभिन्न अधिकारियों को शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर कर यदि आप उसे और उसके भाई को फर्जी मामलों में फंसाने और झूठे आरोपों के आधार पर नुकसान पहुंचाते हैं, तो वह आप दोनों को और उन दुर्भाग्यशाली अधिकारियों को बहुत महंगा पड़ेगा, क्योंकि आप सभी देश के कानून के समक्ष जवाबदेह होंगे।'
 
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले सत्तारूढ़ आप और दिल्ली पुलिस आयुक्त के बीच बस्सी पर भ्रष्टाचार के कथित आरोपों को लेकर काफी कहासुनी हुई थी।
 
आप विधायक द्वारा यह मुद्दा विधानसभा में उठाए जाने के महत कुछ ही घंटे बाद बस्सी ने कहा था कि वह किसी के भी साथ, मुख्यमंत्री के साथ भी बहस को तैयार हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा