Hanuman Chalisa

Chhath puja paran date: 28 अक्टूबर 2025 छठ पूजा का पारण किस समय होगा, कब होगा सर्योदय

WD Feature Desk
सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (14:35 IST)
Chhath puja paran date: 27 अक्टूबर के दिन छठ पूजा के मुख्य त्योहार पर सांध्य का अर्घ्‍य अर्थात डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देने के बाद अगले दिन 28 अक्टूबर 2025 को सुबह उषा का अर्घ्य अर्थात उगते सूर्य को अर्घ्‍य अर्पित करने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। पारण अर्थात इस दिन 36 घंटे का उपवास खोला जाएगा। आओ जानते हैं कि कब होगा इस दिन का सूर्योदय और क्या करते हैं इस दिन।
 
छठ उषा पूजा एवं पारण का समय:-
दिनांक और वार: 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को
सूर्योदय समय: सुबह 06:30 पर (दिल्ली टाइम के अनुसार)
पारण का समय: सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कभी भी
छठ पूजा के बाद कैसे खोलें व्रत: 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को पूरा दिन निराहार और निर्जल रहकर शाम को पुनः नदी या तालाब पर जाकर स्नान किया जाता है और सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। अगले दिन यानी 28 अक्टूबर 2025 को उषा अर्घ्य अर्थात इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले नदी के घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। पूजा के बाद व्रती कच्चे दूध का शरबत पीकर और थोड़ा प्रसाद खाकर व्रत को पूरा करती हैं, जिसे पारण या परना कहा जाता है। यह छठ पर्व का समापन दिन होता है।
 
यह मुख्य रूप से यह लोकपर्व है जो उत्तर भारत के राज्य पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोग ही मनाते हैं। यहां के लोग देश में कहीं भी हो वे छठ पर्व की पूजा करते हैं। हालांकि दक्षिण भारत में भी इसे स्कंद या कार्तिकेय षष्ठी के रूप में मनाते हैं जिसे सूर सम्हारम कहते हैं। स्कन्द षष्ठी भगवान मुरुगन को समर्पित अत्यन्त महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसे कन्द षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। स्कन्द षष्ठी पर्व मुख्यतः तमिल हिन्दुओं द्वारा मनाया जाता है। स्कन्द षष्ठी का दिन चन्द्र माह के आधार पर तय किया जाता है तथा यह पर्व कार्तिक मास के छठवें दिन आता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh gochar 2025: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को संभलकर रहना होगा

Mangal gochar 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 3 राशियों के लिए है अशुभ संकेत

Kushmanda Jayanti: कूष्मांडा जयंती के दिन करें माता की खास पूजा, मिलेगा सुख संपत्ति का आशीर्वाद

Kartik Month 2025: कार्तिक मास में कीजिए तुलसी के महाउपाय, मिलेंगे चमत्कारी परिणाम बदल जाएगी किस्मत

October Horoscope 2025: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह का राशिफल: जानें किन राशियों पर होगी धन की वर्षा, आएगा करियर में बड़ा उछाल!

सभी देखें

धर्म संसार

29 October Birthday: आपको 29 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Tulsi vivah 2025: देव उठनी एकादशी पर क्यों करते हैं तुलसी विवाह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अक्टूबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Gopashtami: गोपाष्टमी 2025: महत्व, पूजा विधि और श्रीकृष्ण से जुड़ी कथा

Amla Navami: आंवला नवमी के संबंध में 9 रोचक तथ्‍य

अगला लेख