Biodata Maker

छत्तीसगढ़ में AAP ने जारी की तीसरी सूची, इन 11 चेहरों पर लगाया दांव

Webdunia
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (11:08 IST)
Chhatisgarh election news : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। सूची में शामिल अधिकतर उम्मीदवार जिला कमेटी के पदाधिकारी हैं।
 
सूची के अनुसार, बैकुंठपुर से डॉक्टर आकाश जायसवाल, कटघोरा से चंद्रकांत डिक्सेना, लोरमी से मनभजन टंडन, मुंगेली (अजा) से दीपक पात्रे, जैजैपुर से दुर्गालाल केंवट, कसडोल से लेखराम साहू, गुंडरदेही से जसवंत सिन्हा, दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा, पंडरिया से चमेली कुर्रे, बस्तर (अजजा) से जगमोहन बघेल और जगदलपुर से नरेंद्र भवानी को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
आप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची आ गई है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। इस बार चलेगी झाड़ू।
 
 
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। भाजपा ने 85 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
 
2018 के चुनाव में कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिली थी। आप ने 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाई थी और कुल 90 सीटों में से 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली थी।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख