कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय, BJP ने किस रणनीति के तहत सौंपी प्रदेश की कमान

Webdunia
रविवार, 10 दिसंबर 2023 (15:45 IST)
Vishnu Dev Sai is New Chief Minister of Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। पर्यवेक्षकों की निगरानी में विधायकों की बैठक हुई।  मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार खबरों के मुताबिक डिप्टी सीएम का ऐलान किया जा सकता है। 

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में संपन्न चुनाव में भाजपा ने 54 सीट पर जीत दर्ज की है और भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार को अपदस्थ कर दिया है। कांग्रेस ने 35 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि 2018 में उसे 68 सीट पर सफलता मिली थी।

राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और राय इसी समुदाय से आते हैं। उनकी छवि साफ-सुथरी है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की जनसंख्‍या करीब 80 लाख है और लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भाजपा ने आदिवासी वोटों की साधने की कोशिश की है। 
 
विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गांव के किसान परिवार राम प्रसाद साई और जशमनी देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। 
  
राजनीतिक सफर : केंद्रीय मंत्री के साथ दो बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सरल स्वभाव के विष्णु देव साय की आदिवास समाज में काफ़ी असर है। राजनीति के साथ ही साय सेवा कार्य में भी उनका योगदान है।
 
अजित जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में दूसरा आदिवासी चेहरा मुख्यमंत्री बना है।  विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

इतना ही नहीं, राय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होती है। वे रमन सिंह के भी करीबी हैं। साल 1999 से 2014 तक वे रायगढ़ से सांसद रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में मंत्री बनाया गया। इसके बाद इन्होंने संगठन पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख