Publish Date: Wed, 10 Oct 2018 (09:22 IST)
Updated Date: Wed, 10 Oct 2018 (12:20 IST)
रायपुर। नवरात्रि में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने की संभावना है। सूबे में 12 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस अगले 2 से 4 दिनों में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी।
पहले चरण में बस्तर की 12 और राजनांदगांव की 6 सीटों के लिए मतदान होना है। पहले चरण की जिन 18 सीटों पर मतदान होगा, उनमें कांग्रेस ने 2013 के चुनाव में भाजपा को पटखनी देते हुए 12 सीटों पर कब्जा जमाया था।
अगर इस बार कांग्रेस के टिकट के संभावित दावेदारों की बात की जाए तो पार्टी अपने अधिकांश विधायकों को फिर से टिकट देने जा रही है। पहले चरण में सबसे हाईप्रोफाइल सीट राजनांदगांव में पार्टी अपने उम्मीदवार से भाजपा को चौंका सकती है। मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुकाबला करने और उनको घेरने के लिए पार्टी सूबे में कांग्रेस के अपने सबसे वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को उतारने की चर्चा भी जोरों से चल रही है।
कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए बुधवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इनमें नाम तय होने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए जाएंगे। 12 अक्टूबर को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की संभावना है, जहां इन नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।
कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार
बीजापुर- विक्रम मंडावी
नारायणपुर- चंदन कश्यप
खैरागढ़- गिरवाड़ जंघेल
डोंगरगांव- दलेश्वर साहू या विभा साहू
खुज्जी- भोलाराम साहू
मोहला मानपुर- तेजकुंवर नेताराम
भानुप्रतापपुर- मनोज मंडावी या बिरेश सिंह ठाकुर
कांकेर- शिशुपाल सोरी
केशकाल- संतराम नेताम
कोंडागांव- मोहनलाल मड़काम
बस्तर- लखेश्वर बघेल
चित्रकोट- दीपक कुमार बैज
दंतेवाड़ा- देवती कर्मा
कोंटा- कवासी लाखमा
डोंगरगढ़- थानेश्वर पाटिला या धनेश पाटिल
अंतागढ़- सुभद्रा सलाम
जगदलपुर- सामू कश्यप या जतिन जायसवाल
राजनांदगांव- जितेंद्र मुदलियार या मोतीलाल वोरा
विशेष प्रतिनिधि
Publish Date: Wed, 10 Oct 2018 (09:22 IST)
Updated Date: Wed, 10 Oct 2018 (12:20 IST)