Hanuman Chalisa

कांग्रेस में टिकटार्थियों को तोड़ना होगा सात स्तरीय 'चक्रव्यूह'

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 25 अगस्त 2018 (14:40 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस उम्मीदवारों को टिकट पाने के लिए सात स्तर के चक्रव्यूह को तोड़ना होगा। किसी भी दावेदार के टिकट पर दिल्ली से अंतिम मुहर लगने से पहल उसे पार्टी के टिकट के लिए बनाए गए सात पैमानों पर खरा उतरना होगा।
 
चुनाव समिति और स्कीनिंग कमेटी ने टिकट के दावेदारों की योग्यता तय करने का फामूर्ला तय किया है जिस पर खरा उतरने पर ही नेताओं को टिकट दिया जाएगा।
 
बूथ स्तर से नाम आना जरूरी : पार्टी ने टिकट के लिए जो पहली शर्त रखी है वो टिकट के दावेदारों की बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। इसलिए पार्टी ने तय किया है कि दावेदार टिकट के लिए बूथ स्तर पर ही आवेदन दे।
 
पार्टी के सर्वे की रिपोर्ट : पार्टी ने चुनाव से पहले अपने स्तर पर कई सर्वे कराए हैं जिसमें विधानसभाओं में पार्टी की स्थिति और कौनसा दावेदार कितना मजबूत है और उसका जमीनी आधार कितना है, इसको देखा गया है।
 
पर्यवेक्षक की रिर्पोट में पास होना : टिकट के दावेदार को पर्यवेक्षक की रिपोर्ट में पास होना जरूरी है। पार्टी ने हर दावेदारी के जमीनी स्तर को देखने के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की थी। इन पर्यवेक्षक ने हर दावेदार के लिए रिपोर्ट  तैयार की है, जिसमें दावेदारों की जीत की संभावना को देखा गया है।
 
पार्टी के प्रति वफादारी : टिकट के लिए पार्टी ने सबसे बड़ा जो पैमाना तय किया है वो है दावेदार का पार्टी के लिए वफादार होना। पार्टी ने बाहर से आए लोगों को टिकट की दावेदारी से दूर रखने के लिए ये पैमाना तय किया है।
 
चुनाव समिति का विश्वास जीतना : टिकट दावेदारों पर चुनाव समिति के सदस्यों की एक राय होना जरूरी है। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल की अगुवाई वाली चुनाव समिति में पार्टी के सभी वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं।
 
स्कीनिंग कमेटी के पैमानों पर खरा उतरना : टिकट के दावेदारों को स्कीनिंग कमेटी के पैमानों पर खरा उतरना बेहद जरूरी है। दावेदारों की अंतिम सूची स्कीनिंग कमेटी ही दिल्ली भेजेगी, जहां टिकट पर अंतिम मोहर लगेगी।
 
चुनाव में जीत की गारंटी : दावेदारों को चुनाव में जीत की गारंटी देना उनकी टिकट दावेदारी को सबसे मजबूत बनाएगा। ऐसी सीट जहां पर टिकट के दावेदारों की संख्या एक से अधिक होगी, उस पर आखिरी फैसला उनकी जीत की संभावना कितनी है, इस आधार पर तय होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख