Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

हमें फॉलो करें महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
, बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (12:18 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। सरकार को घेरने और पेट्रोल, डीजल की कीमतों को कम करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे।
 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पार्टी अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की अगुवाई में कांग्रेस विधायक विधानसभा पहुंचे। अनुपूरक बजट को पास करने के लिए बुलाए गए विशेष सत्र में कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार को जमकर घेरा।
 
कांग्रेस का आरोप है कि आज पेट्रोल, डीजल की कीमत से जनता परेशान है। वहीं कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार से चर्चा की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने सत्र के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार चुनाव से पहले बोनस बांटकर जनता को लुभा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान में आत्मघाती विस्फोट, मृतक संख्या 68 हुई