Publish Date: Wed, 12 Sep 2018 (12:15 IST)
Updated Date: Wed, 12 Sep 2018 (12:17 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में मंगलवार को एक रैली में हुए आत्मघाती हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। हमले में 165 लोग घायल भी हुए हैं।
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताहुल्ला खोंघानी ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान की सीमा से लगे जलालाबाद में एक रैली के दौरान आत्मघाती हमला किया गया। रैली में सैकड़ों की संख्या में शामिल लोग एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
हाल के महीनों में अफगानिस्तान में हुए हमलों में यह एक बड़ा हमला था। सुरक्षा अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अक्टूबर में होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर प्रचार के लिए भीड़ एकत्र होती है तो इस तरह के हमले और हो सकते हैं। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Wed, 12 Sep 2018 (12:15 IST)
Updated Date: Wed, 12 Sep 2018 (12:17 IST)