Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Exit Poll : छत्तीसगढ़ में बन सकती है कांग्रेस सरकार

हमें फॉलो करें Exit Poll : छत्तीसगढ़ में बन सकती है कांग्रेस सरकार
, शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (19:27 IST)
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है, लेकिन सभी एक्जिट पोल पर नजर डालें तो यहां त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति भी बन सकती है। 
 
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के मुताबिक भाजपा को 46, कांग्रेस 35, बसपा-छजकां 7 एवं अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक सी वोटर के मुताबिक राज्य में भाजपा को 35 से 43 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस बहुमत के करीब 40 से 50 सीटें हासिल कर सकती है। यहां 3 से 7 सीटें छजकां-बसपा गठबंधन को मिल सकती हैं। 
webdunia
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के पोल के मुताबिक भाजपा को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 55 से 65 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं। छजकां-बसपा गठबंधन को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज नेशन के मुताबिक भाजपा को 38 से 42 और कांग्रेस को 40 से 44 सीटें मिल सकती हैं। छजकां-बसपा गठबंधन के खाते में 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'तमीज' से खेले तो टीम इंडिया जीत सकती है एडिलेड टेस्ट