छत्तीसगढ़ की सियासत के 'साहब'

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (12:55 IST)
रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के भी अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा नहीं है कि छत्तीसगढ़ की सियासत में ओपी चौधरी पहले अफसर हैं, जो विधायक बनने की तैयारी में हैं। राज्य की सियासत में ऐसे कई अफसर हैं जो वर्तमान में राज्य की राजनीति में अहम कद रखते हैं।
 
अजीत जोगी : राज्य के पहले मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत जोगी आईएएस अफसर रहे हैं। सियासत में आने से पहले जोगी कलेक्टर थे। जोगी विधायक होने के साथ-साथ दो बार सांसद भी रहे हैं। 
 
चरणदास महंत : कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत राजनीति में आने से पहले राजस्व सेवा के अधिकारी थे। महंत लोकसभा सांसद रहने के साथ-साथ केंद्र में मंत्री भी रह चुके है। वे अविभाजित मध्यप्रदेश के सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। 
 
रेणु जोगी : कांग्रेस की विधायक और अजीत जोगी कि पत्नी रेणु जोगी सियासत में आने से पहले सरकारी डॉक्टर थी। आज रेणु जोगी राज्य की सियासत में सबसे अधिक चर्चा के केंद्र में है।
 
ननकीराम कंवर : राज्य के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर राजनीति में आने से पहले राजस्व विभाग में नौकरी करते थे। ननकीराम पिछली रमन सरकार में गृहमंत्री थे। वे कई बार मंत्री रह चुके हैं। 
 
नंदकुमार साय : भाजपा के दिग्गज नेता नंदकुमार साय राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे। साय लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहने के साथ कई अहम पदों पर रह चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE:मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर आज पहुंचेगा भारत, ट्रंप के फैसले से शेयर बाजार में उछाल

इंदौर में लगातार दूसरे दिन 41 डिग्री तापमान, मध्यप्रदेश में रतलाम सबसे ज्यादा

कंगना रनौत ने कांग्रेस को कहा अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद, पीएम मोदी पर क्या बोलीं?

भारत में राजनीतिक दलों को कौन देता है चंदा

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखने की संभावना

अगला लेख