कांग्रेस में सवाल, कौन बनेगा सीएम

Webdunia
रायपुर। जुबान पर जीत के दावे और मन में एक ही सवाल- कौन बनेगा मुख्यमंत्री? प्रदेश कांग्रेस के आला नेता पिछले दो दिनों से इसी अंदाज में दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मिल रहे हैं। सोमवार को मतगणना होनी है। लिहाजा, नेताओं की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है।

शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा ने श्रीमती गाँधी के अलावा कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी से भी मुलाकात की। कर्मा ने दोनों नेताओं को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जीतने वाली सीटों का आँकड़ा 45 से ज्यादा बताया है। शाम की उड़ान से वे रायपुर लौट आए। सलवा जुड़ूम के चलते कर्मा दमदार आदिवासी नेता के रूप में उभरे हैं। कांग्रेस को बहुमत मिला और आदिवासी मुख्यमंत्री की बात चली तो कर्मा प्रमुख दावेदारों में होंगे।

गुरुवार की रात दिल्ली पहुँचे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अब तक आलाकमान से चर्चा नहीं हो पाई है। उन्होंने कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा व अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने खुद को दिल्ली की दौड़ से दूर रखा है। वे पारिवारिक कार्य से मुंबई में थे और राजधानी लौट आए हैं।

मालूम हो कि प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने की आस लगाए बैठे हैं। नतीजे आने से पहले ही पार्टी में नए मुख्यमंत्री के सवाल पर सुगबुगाहट तेज हो गई है। नेताओं के ताजा दिल्ली प्रवास को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। गुरुवार को सांसद अजीत जोगी, प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू व पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल ने श्रीमती गाँधी से मुलाकात कर कांग्रेस की जीत का दावा किया था। साहू व शुक्ल शनिवार की सुबह राजधानी लौट आएँगे। (नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

बड़ा सवाल, गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी, क्या कहना है उत्तर प्रदेश पुलिस का

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में ASP शहीद, कई जवान घायल

राजा-सोनम रघुवंशी मामले के बाद क्यों फिर याद आया 'सोनम गुप्ता बेवफा है'? जानिए, क्यों ट्रेंड हो रहा है वो 10 का नोट!

क्या 2000 के बाद 500 का नोट भी चलन से बाहर होगा? CM चंद्रबाबू नायडू की मांग के बाद उठे सवाल

सिक्‍किम में लापता हुआ यूपी का हनीमून कपल, 11 दिनों से कोई सुराग नहीं, इंदौर के कपल से अलग है इनकी कहानी