Festival Posters

रमन पर हामी

भाजपा विधायक दल ने लगाई मुहर

Webdunia
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भाजपा विधायक दल का निर्विरोध नेता चुना गया है। उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे दिलाई जाएगी। नेता चुने जाने के बाद डॉ. सिंह ने राज्यपाल ईएएसएल नरसिम्हन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। विधायकों के आने का सिलसिला सुबह 10.30 बजे से शुरू हो गया था। अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते विधायक भाजपा कार्यालय पहुँचते रहे। महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ताओं ने सभी विधायकों को तिलक लगाया और आरती उतारकर अभिनंदन किया। सबसे अंत में प्रेमनगर की विधायक रेणुका सिंह पहुँचीं।

मुख्यमंत्री तय करेंगे कैबिनेट : बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रसाद ने बताया कि 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे पुलिस मैदान में डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अन्य मंत्रियों को उस दिन शपथ नहीं दिलाई जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सहयोगी तय करने का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का होता है। इसलिए डॉ. सिंह शपथ लेने के बाद अपने कैबिनेट को आकार देंगे। इससे पहले विधायक दल की बैठक में प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता उन्हीं रजवाड़ों का सम्मान करती है, जो सामतंवादी प्रवृत्ति को छोड़कर जनता के बीच जाकर काम करते हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मिली शानदार कामयाबी पर प्रसन्नता जताते हुए प्रसाद ने कहा कि मतदाताओं ने हिंसा का जवाब लोकतंत्र के हथियार से दिया।

मंत्रिमंडल का इस्तीफा : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आग्रह पर राज्यपाल ने बुधवार को निवर्तमान मंत्रिमंडल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राज्यपाल ने डॉ. सिंह से नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण होने तक मंत्रिमंडल सहित अपने कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया।

नया रमन होगा आपके सामने : नेता चुने जाने के बाद विधायकों को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा पर विश्वास करने के लिए वे प्रदेश की दो करोड़ जनता के प्रति आभारी हैं। यह आभार इसलिए भी है क्योंकि जनता ने उनकी काबिलियत से अधिक भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि अब वे अपना हर पल जनता की सेवा में लगाएंगे, क्योंकि उनका लक्ष्य गरीबों के आंसू पोछना ही नहीं, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। डॉ. सिंह ने कहा कि अब आप सभी के सामने नया डॉ. रमन होगा, क्योंकि उन्हें जनता के विश्वास पर खरा उतरना है।

पारदर्शिता के साथ स्वच्छ प्रशासन देने का वादा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले कार्यकाल में बहुत कुछ सीखने को मिला है। जो गलतियां हुई हैं, उन्हें सुधारकर नई गाथा लिखी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि साय के कुशल नेतृत्व में भाजपा दोबारा सत्ता तक पहुँच पाई है। वरिष्ठ नेताओं का चरणवंदन करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि नए विधायकों को वे नसीहत देना चाहेंगे कि आम जनता की पीड़ा को समझें और उसे दूर करने का प्रयास करें। (नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली ब्लास्ट पर भड़के ओवैसी, जो जालिम मदरसे का कमरा नहीं बना सकते वो अमोनियम नाइट्रेट लेकर बैठे हैं

LIVE: पेशावर में आतंकी अटैक, 2 धमाके, 3 हमलावर को मार गिराया

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी टली, क्या हैं ये दो बड़ी वजह?

सुप्रीम कोर्ट के 53वें CJI बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत, इन 80 प्रकरणों में दिए फैसले

श्रीराम मंदिर के शिखर पर फहराई जाने वाली ध्वजा पर अंकित चिह्नों का भी है खास महत्व