कोबरा बटालियन पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी : उन्होंने बताया कि किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल आज जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
ALSO READ: नक्सली हिंसा घटनाओं में आई 47 प्रतिशत की कमी, गृह राज्यमंत्री लोकसभा में दी जानकारी
उन्होंने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। अभी तक 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने खोजी अभियान शुरू किया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta