Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Train Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 की मौत, 14 घायल

Advertiesment
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब एक लोकल यात्री ट्रेन के मंगलवार को एक मालगाड़ी से टकरा जाने से सात लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि एक लोकल यात्री ट्रेन आज कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा गटौरा-बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास लाल खदान इलाके में हुआ है। SP रजनेश सिंह, कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। लोको पायलट फंसा रहा, जिसे निकाला गया है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का ट्रेन अंदर ही इलाज चल रहा है। पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है। (photo : Social media)  Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'जान की बाजी लगाने को तैयार हूं...' सीएम डॉ. मोहन को रोकने विपक्ष ने की बड़ी साजिश, हैलीपैड खोदा, सभा स्थल पहुंच मार्ग भी किया बाधित