Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 14260 करोड़ की सौगात, क्यों याद आए अटल जी?

Advertiesment
हमें फॉलो करें modi in chhatisgarh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नया रायपुर , शनिवार, 1 नवंबर 2025 (14:58 IST)
PM Modi in Chhatisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राज्य को 14260 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने नए विधानसभा भवन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया।
 
पीएम मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ अपने स्वप्न के नए शिखर पर खड़ा है। इस गौरवशाली क्षण में, मैं उस महापुरुष को नमन करता हूं, जिनकी दूरदृष्टि और करुणा ने इस राज्य की स्थापना की। वो महापुरुष हैं- भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी। साल 2000 में जब अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया, तो वो निर्णय केवल प्रशासनिक नहीं था। वो निर्णय था विकास की नई राह खोलने का... वो निर्णय था छत्तीसगढ़ की आत्मा को पहचान दिलाने का।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज आतंक के विनाश की प्रतिज्ञा करके आतंकियों की कमर तोड़ रहा है। भारत आज नक्सलवाद-माओवादी आतंक को भी समाप्त करने की तरफ बढ़ रहा है। भारत आज अभूतपूर्व विजय के गर्व से भरा हुआ है और गर्व की यही भावना हमें आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए परिसर में चारों तरफ दिख रही है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का इतिहास अपने आप में प्रेरणास्रोत है। 2000 में जब इस सुंदर राज्य की स्थापना हुई, तो पहली विधानसभा की बैठक राजकुमार कॉलेज, रायपुर के जसपुर हॉल में हुई थी। वो समय सीमित संसाधनों का तो था, लेकिन असीम सपनों का था। बाद में विधानसभा का जो भवन तैयार हुआ, वो भी पहले किसी दूसरे विभाग का परिसर था। वहीं से छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की यात्रा नई ऊर्जा के साथ प्रारंभ हुई और आज 25 वर्षों के बाद वही लोकतंत्र, वही जनता, एक आधुनिक, डिजिटल और आत्मनिर्भर विधानसभा के भवन का उद्घाटन कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश विरासत और विकास को साथ लेकर चल रहा है। ये भावना सरकार की हर नीति और निर्णय में भी दिखती है। आज देश की संसद को, हमारा पवित्र सेंगोल प्रेरणा देता है। नई संसद की नई गैलेरियां, पूरी दुनिया को भारत के लोकतंत्र की प्राचीनता से जोड़ती हैं। मुझे प्रसन्नता है कि भारत की यही सोच, यही भावना छत्तीसगढ़ की इस नई विधानसभा में भी झलकती है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन : ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर रूसी हमले, सर्दी के महीनों में एक नए संकट की आहट